{"_id":"6122bb76f61ff1020f4b8501","slug":"tamil-nadu-dmk-names-mm-abdullah-as-candidate-for-rajya-sabha-bypoll","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: डीएमके ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए एमएम अब्दुल्ला को बनाया उम्मीदवार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: डीएमके ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए एमएम अब्दुल्ला को बनाया उम्मीदवार
Mon, 23 Aug 2021 02:32 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:32 AM IST
सार
- द्रमुक अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने एक बयान में एमएम अब्दुल्ला को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
DMK President MK Stalin
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने राज्यसभा सीट के लिए 13 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को एमएम अब्दुल्ला को अपना उम्मीदवार बनाया।
विज्ञापन
अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के ए मोहम्मदजान का इस साल मार्च में निधन होने के बाद यह सीट खाली हो गई थी और इस पर उपचुनाव कराना अनिवार्य हो गया था। मोहम्मदजान का कार्यकाल 24 जुलाई, 2025 तक था।
विज्ञापन
द्रमुक अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने एक बयान में अब्दुल्ला को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की। चुनाव आयोग ने 17 अगस्त को कहा था कि इस सीट के लिए उपचुनाव 13 सितंबर को होगा। उपचुनाव की अधिसूचना 24 अगस्त को जारी की जाएगी।
विज्ञापन