{"_id":"6611878aebca43c35f09fe78","slug":"tamil-nadu-dmk-mla-pugazhenthi-passes-away-governor-ravi-offers-condolences-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: डीएमके विधायक एन पुगाझेंथी का निधन, राज्यपाल आएन रवि ने जताया शोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: डीएमके विधायक एन पुगाझेंथी का निधन, राज्यपाल आएन रवि ने जताया शोक
Sat, 06 Apr 2024 11:04 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:04 PM IST
सार
तमिलनाडु के विक्रवंडी विधानसभा क्षेत्र से डीएमके विधायक एन.पुगाझेंथी का शनिवार को 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे एक चुनाव प्रचार कार्यक्रम के दौरान गिर गए थे।
विज्ञापन
डीएमके विधायक एन.पुगाझेंथी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के विक्रवंडी विधानसभा क्षेत्र से सत्तारूढ़ दल डीएमके विधायक एन.पुगाझेंथी का शनिवार को 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार कार्यक्रम के दौरान गिर गए थे विधायक
बताया गया है कि विधायक पुगाझेंथी शनिवार दोपहर में एक चुनाव प्रचार कार्यक्रम के दौरान गिर गए थे। इसके बाद उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। जनता के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को विल्लुपुरम में डीएमके मुख्यालय लाया गया है। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने डीएमके विधायक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि थिरु के निधन पर गहरा दुख हुआ और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। राज्यपाल ने विधायक के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।
2021 में एआईएडीएमके प्रत्याशी को हराया था
विल्लुपुरम जिले के अथियूर तिरुवती के रहने वाले पुगाझेंथी 1973 में डीएमके में शामिल हुए। उन्होंने 1996 में कोलियानूर पंचायत संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्हें विल्लिपुरम जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। डीएमके विधायक ने डीएमके के.राधामणि के निधन के बाद 2019 में विक्रावंडी में उपचुनाव लड़ा। साल 2021 में डीएमके ने उन्हें फिर से चुनाव मैदान में उतारा, जिसमें उन्होंने एआईएडीएमके के आर मुथामिलसेल्वन को हराया था।
विज्ञापन