फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Deceased soldier father demand Death penalty for Attackers

Tamil Nadu: बेटे की हत्या करने वालों को मिले मौत की सजा...,मृतक सैनिक के पिता ने लगाई गुहार

Thu, 16 Feb 2023 09:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 16 Feb 2023 09:59 PM IST
सार

मृतक जवान के पिता मदैय्या ने बताया, मेरा बेटा केवल 28 साल का था। उसके दो बच्चे हैं। उनका भविष्य क्या होगा? उन्होंने कहा, बेटे पर हमला करने वाले सभी नौ लोगों को मर जाना चाहिए।

विज्ञापन
Tamil Nadu:  Deceased soldier father demand  Death penalty for Attackers
लांस नायक एम प्रभु की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु में भारतीय सेना के जवान की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पीड़ित परिवार ने आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की है। मृतक के पिता का कहना है कि सभी नौ हमलावरों को फांसी पर लटकाया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री को यहां आना चाहिए और उनसे बात करनी चाहिए। 

विज्ञापन

बता दें, तमिलनाडु के कृष्णागिरी में आठ फरवरी को लांस नायक एम प्रभु की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हत्या का आरोप डीएमके पदाधिकारी चिन्नास्वामी व उसके गुर्गों पर है। 

विज्ञापन


मृतक के थे दो बच्चे 
मृतक जवान के पिता मदैय्या ने बताया, मेरा बेटा केवल 28 साल का था। उसके दो बच्चे हैं। उनका भविष्य क्या होगा? उन्होंने कहा, बेटे पर हमला करने वाले सभी नौ लोगों को मर जाना चाहिए। किसी को भी रिहा नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें मौत की सजा दी जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, चिन्नास्वामी और अन्य ने आठ फरवरी को लांस नायक एम प्रभु (29) पर घात लगाकर हमला किया और बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल अवस्था में प्रभु को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बुधवार को दम तोड़ दिया। प्रभु और उनके भाई प्रभाकरन का पोचमपल्ली के वेलमपट्टी में चिन्नास्वामी के साथ पानी की टंकी पर कपड़े धोने को लेकर विवाद हुआ। चिन्नास्वामी पर प्रभु और उनके भाई पर हमले का आरोप है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।


भाजपा ने साधा डीएमके पर निशाना 
तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने डीएमके पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। के अन्नामलाई ने कहा कि एक पार्षद द्वारा सेना के एक जवान पर हमला किया गया था और पुलिस को इसे शांत करने में 6-7 दिन लग गए, और मीडिया के हंगामे के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। अब डीएमके बैकफुट पर है, बेतुकी बातें कहने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed