{"_id":"64e2f124e51ada54c9079b35","slug":"tamil-nadu-customs-seized-gold-chains-from-woman-return-from-singapore-in-trichy-airport-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: सिंगापुर से लौटी महिला के पास मिला 47 लाख रुपये का सोना, कस्टम विभाग ने किया जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: सिंगापुर से लौटी महिला के पास मिला 47 लाख रुपये का सोना, कस्टम विभाग ने किया जब्त
Mon, 21 Aug 2023 10:45 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:45 AM IST
सार
तलाशी के दौरान अधिकारियों को महिला के सामान से 800 ग्राम की सोने की चेन बरामद हुईं। इन सोने की चेन की अनुमानित कीमत करीब 47.36 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
कस्टम ने जब्त किया सोना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक महिला के पास से 47 लाख रुपये का सोना बरामद किया है। कस्टम विभाग ने महिला के पास से 800 ग्राम की सोने की कई चेन बरामद की हैं। खबर के अनुसार, महिला सिंगापुर से लौटी थी। कस्टम विभाग को खूफिया सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्रिची एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला को रोक लिया और उसके सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अधिकारियों को महिला के सामान से 800 ग्राम की सोने की चेन बरामद हुईं। इन सोने की चेन की अनुमानित कीमत करीब 47.36 लाख रुपये आंकी गई है।
कस्टम ने जब्त किया था करोड़ों का सोना
बीते महीने ही दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने करोड़ों रुपए का सोना जब्त किया था। यह सोना तस्करी कर भारत लाया गया था लेकिन कस्टम विभाग की सतर्कता से आरोपी पकड़ा गया। खबर के अनुसार, उज्बेकिस्तान का एक नागरिक ज्वैलरी के रूप में कुल 16 किलो सोना लेकर दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा था। कस्टम विभाग को पहले से ही आरोपी के बारे में इनपुट मिल गया था। आरोपी उज्बेकी नागरिक जैसे ही दिल्ली पहुंचा तो कस्टम विभाग ने उसे दबोच लिया। जब्त किए गए सोने का बाजार मूल्य करीब 8.16 करोड़ रुपये आंका गया था।