फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu cm Stalin on beating Bihar laborers strict action will taken Tejashwi urges Center resolve matter

Tamil Nadu: मजदूरों की पिटाई की अफवाह पर स्टालिन ने सख्त कार्रवाई का दिया निर्देश, तेजस्वी ने कही यह बात

Sun, 05 Mar 2023 10:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 05 Mar 2023 10:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी राज्य में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आश्वासन दिया है कि राज्य में सभी प्रवासी मजदूर सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Tamil Nadu cm Stalin on beating Bihar laborers strict action will taken Tejashwi urges Center resolve matter
डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु में बिहार के श्रमिकों पर हमले की अफवाहों के बाद सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर जहां बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी ने केंद्र से दखल का अनुरोध किया है। वहीं, तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने प्रवासी श्रमिकों के डर को खत्म करने की कोशिश भी की है। उन्होंने कहा है कि तमिलनाडु के लोग अच्छे और मिलनसार हैं। प्रवासी कामगारों को घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


राजभवन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, राज्यपाल ने तमिलनाडु में उत्तर भारतीय मजदूरों से आग्रह किया है कि वे घबराएं नहीं और असुरक्षित महसूस न करें। राज्य सरकार उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी राज्य में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आश्वासन दिया है कि राज्य में सभी प्रवासी मजदूर सुरक्षित हैं और पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में एक हिंदी दैनिक के दो पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


Tamil Nadu: प्रवासी मजदूरों पर हमले को लेकर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप, भाजपा नेता समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए हिंसा फैलाने का प्रयास करते हैं। वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी रविवार को कहा कि तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों पर हमलों को बिहार और तमिलनाडु दोनों ही राज्यों की सरकारें बर्दाश्त नहीं करेंगी।

तेजस्वी ने केंद्र से दखल का किया अनुरोध
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र से मामले को सुलझाने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार इस मामले में गंभीर है इसीलिए, उसने एक टीम तमिलनाडु भेजी है। 


तेजस्वी ने कहा, एक अखबार ने खबर दी है कि बिहार भाजपा प्रमुख ने तमिलनाडु भाजपा प्रमुख को फोन किया जिन्होंने उन्हें बताया कि तमिलनाडु में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। तमिलनाडु के कुछ जिलों में प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। 

राजद नेता ने कहा, क्या आप इस मामले में केंद्र सरकार की कोई चिंता देख रहे हैं। भारत सरकार को दोनों राज्यों के बीच इस मामले को सुलझाने के लिए कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed