फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu cm mk stalin sends rs 5000 to 1.31 crore women ahead of elections

Tamil Nadu: सीएम एमके स्टालिन का चुनावी दांव, 1.31 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजे पांच-पांच हजार रुपये

Sat, 14 Feb 2026 04:15 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, चेन्नई।
एजेंसी, चेन्नई। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 14 Feb 2026 04:15 AM IST
सार

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चुनाव से पहले 1.31 करोड़ महिला लाभार्थियों के खातों में पांच-पांच हजार रुपये जमा कर बड़ा चुनावी दांव खेला है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी फिर से सत्ता में आती है तो मासिक अनुदान 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया जाएगा। विपक्ष ने इसे चुनाव में हार के डर का संकेत बताया। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
tamil nadu cm mk stalin sends rs 5000 to 1.31 crore women ahead of elections
एमके स्टालिन, सीएम, तमिलनाडु - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तमिलनाडु में चुनाव की आहट के बीच मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बड़ा चुनावी दांव चला है। स्टालिन की सरकार ने महिला अधिकार योजना की 1.31 करोड़ महिला लाभार्थियों के खाते में 5-5 हजार रुपये जमा किए हैं। साथ ही उन्होंने एलान किया कि यदि उनकी पार्टी फिर से सत्ता में आती है तो मासिक अनुदान को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर देगी। विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले स्टालिन सरकार के इस कदम को गेमचेंजर माना जा रहा है। विपक्षी दलों ने इसकी आलोचना करते हुए इसे स्टालिन का चुनाव में हार का डर बताया।
विज्ञापन


स्टालिन ने एक्स पर कहा कि आगामी चुनावों का हवाला देकर योजना को रोकने की कोशिश को देखते हुए मैंने यह रकम देने का फैसला किया है। महिलाओं को हर महीने मिलने वाली आर्थिक मदद करने से रोकने के कदम का मुकाबला करने के लिए मैंने फरवरी से तीन महीने के लिए यह रकम देने और इसके अलावा गर्मियों में उनके खर्चों को पूरा करने के लिए 2,000 रुपये देने का फैसला किया। साथ ही कहा कि इसके अलावा, इस साल द्रमुक के सत्ता में वापस आने पर 1,000 रुपये की मासिक मदद को बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: असम में हाइवे बनेगा रनवे, आज उतरेगा पीएम मोदी का विमान; राफेल-सुखोई भी भर सकेंगे उड़ान
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणा सीएम के चुनाव में हार के डर को दिखाती है : पलानीस्वामी
विधानसभा में विपक्ष के नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने एक्स पर कहा कि यह घोषणा मुख्यमंत्री के चुनाव में हार के डर को दिखाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed