फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu cm mk stalin said women priests under dravidian model amid sanatana dharam dispute

Tamil Nadu: सनातन धर्म विवाद के बीच सीएम स्टालिन ने द्रविड़ मॉडल की गिनाई उपलब्धियां, जानिए क्या बोले

Thu, 14 Sep 2023 04:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 14 Sep 2023 04:39 PM IST
सार

सीएम ने लिखा कि 'तमिलनाडु में द्रविड़ मॉडल वाली सरकार ने सभी जाति के लोगों, महिलाों को मंदिर में पुजारी बनाकर, पेरियार के दिल में धंसे कांटे को निकाल दिया है।

विज्ञापन
tamil nadu cm mk stalin said women priests under dravidian model amid sanatana dharam dispute
एमके स्टालिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने गुरुवार को बताया कि राज्य में द्रविड़ मॉडल के तहत महिलाएं भी मंदिर में पुजारी बन रही हैं। दरअसल तमिलनाडु सरकार में मंत्री और एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था। जिस पर खूब विवाद हुआ था। अब एमके स्टालिन के उक्त बयान को उसी संदर्भ में जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


सीएम स्टालिन बोले- बदलाव यहां है!
एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में लिखा कि 'महिलाओं की बतौर पायलट और अंतरिक्षयात्री बनने जैसी उपलब्धियों को बावजूद, उन्हें मंदिर में पुजारी जैसी पवित्र भूमिका से रोका जाता था। उन्हें अपवित्र बताकर देवी मंदिरों में भी पुजारी नहीं बनाया जाता था, लेकिन बदलाव यहा हैं!' सीएम ने लिखा कि 'तमिलनाडु में द्रविड़ मॉडल वाली सरकार ने सभी जाति के लोगों, महिलाों को मंदिर में पुजारी बनाकर, पेरियार के दिल में धंसे कांटे को निकाल दिया है। महिलाएं अब गृभगृह में जा सकती हैं और बराबरी और समावेश का नया युग शुरू हो रहा है।'
विज्ञापन


तमिलनाडु में महिलाओं को दिया जा रहा पुजारी बनने का प्रशिक्षण
तमिलनाडु में सरकारी कार्यक्रम के तहत तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगनथार मंदिर में सभी जाति के लोगों और महिलाओं को मंदिर में पुजारी बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तीन महिलाओं ने पुजारी बनने के प्रशिक्षण को पूरा कर लिया है। समाज सुधारक पेरियार ईवी रामास्वामी ने एक बार कहा था कि मंदिरों में  गैर ब्राह्मणों को पुजारी के रूप में नहीं देखना, उनके दिल में कांटे की तरह चुभता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सनातन धर्म को लेकर जारी है विवाद
सनातन विवाद को लेकर भाजपा डीएमके और विपक्षी गठबंधन पर खासी हमलावर है। वहीं डीएमके इस विवाद को सनातन बनाम द्रविड़ मॉडल की लड़ाई बनाने की कोशिश कर रही है। इसी के तहत कभी डीएमके नेता कनिमोझी एक दलित महिला के हाथ का बना खाना खाती हैं तो अब सीएम स्टालिन द्रविड़ मॉडल के तहत महिलाओं को मंदिर में पुजारी बनाने की बात कह रहे हैं। वहीं बुधवार को पीएम मोदी ने भी मध्य प्रदेश के बीना में एक जनसभा के दरौान विपक्ष पर सनातन धर्म को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी घमंडिया गठबंधन सनातन परंपरा को खत्म करने की सोच रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed