फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu CM MK Stalin is planning reshuffle of his cabinet, days after row over audio clips

Tamil Nadu: मंत्री का ऑडियो टेप वायरल होने के बाद CM स्टालिन करेंगे कैबिनेट में फेरबदल, इन नामों पर चर्चा

Tue, 09 May 2023 08:04 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 09 May 2023 08:04 AM IST
सार

कुछ नेताओं का कहना है कि कम से कम दो मंत्रियों, जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, को इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या राज्य के वित्त मंत्री इस फेरबदल से बच पाएंगे। 

विज्ञापन
Tamil Nadu CM MK Stalin is planning reshuffle of his cabinet, days after row over audio clips
एम के स्टालिन - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन विदेश दौरे पर जाने से पहले अपनी कैबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल अगले दो सप्ताह के अंदर हो सकता है। गौरतलब है, सीएम स्टालिन ने अपनी कैबिनेट में फेरबदल का फैसला बीते दिनों उनकी कैबिनेट के मंत्री को लेकर आए कथित 'ऑडियो टेप' के बाद लिया है।

विज्ञापन

कुछ होंगे शामिल, कुछ को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता

राज्य मंत्रिमंडल में 53 मंत्री हैं, जो राज्य में विधायकों की कुल संख्या के 15 फीसदी की अधिकतम सीमा पहुंच चुके हैं। ऐसे में अगर किसी को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाता है तो इसका मतलब साफ है कि किसी ना किसी कैबिनेट मंत्री को अपना पद छोड़ने के लिए कहा जाएगा। जिन नेताओं को शामिल करने की उम्मीद जताई जा रही है उनके नामों की तो राजनीतिक गलियारों में जोरों-शोरों से चर्चा चल रही है। वहीं पार्टी से बाहर किसे निकाला जाएगा यह तो वक्त ही बताएगा। 

विज्ञापन

ये नेता हो सकते हैं कैबिनेट का हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ डीएमके नेताओं का मानना है कि मन्नारगुडी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले डीएमके विधायक टीआरबी राजा को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। बता दें, वह तीन बार के विधायक और डीएमके सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री टीआर बालू के बेटे हैं। कैबिनेट में जिन अन्य लोगों को जगह मिल सकती है उनमें विधायक ई राजा और शंकरनकोविल का नाम भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या फेरबदल से बच पाएंगे राजन

वहीं, दूसरी ओर कुछ नेताओं का कहना है कि कम से कम दो मंत्रियों, जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, को इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या राज्य के वित्त मंत्री डॉ. पलानीवेल त्यागा राजन (पीटीआर) इस फेरबदल से बच पाएंगे। पिछले हफ्ते, मुख्यमंत्री ने पीटीआर ऑडियो फाइलों को सस्ती राजनीति कहकर खारिज कर दिया था। इस ऑडियो में मंत्री द्वारा कथित तौर पर स्टालिन परिवार की संपत्ति के बारे में कुछ टिप्पणी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed