फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu cm mk stalin criticised nirmala sitharaman for row over hotelier apology

Tamil Nadu: 'ये शर्मनाक है', व्यवसायी के वित्त मंत्री से माफी मांगने के विवाद पर भड़के सीएम स्टालिन

Sat, 14 Sep 2024 01:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 14 Sep 2024 01:27 PM IST
सार

शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि 'जिस तरह से केंद्रीय वित्त मंत्री ने स्थिति को संभाला, वह बेहद शर्मनाक है क्योंकि व्यवसायी ने जीएसटी को लेकर सही मांग की थी।'

विज्ञापन
tamil nadu cm mk stalin criticised nirmala sitharaman for row over hotelier apology
डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन - फोटो : डीएमके पार्टी वेबसाइट

विस्तार

तमिलनाडु में व्यवसायी के केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से माफी मांगने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने भी इसे लेकर बयान दिया है और केंद्रीय वित्त मंत्री की आलोचना की। स्टालिन ने कहा कि जिस तरह से वित्त मंत्री ने स्थिति को संभाला, वह बेहद शर्मनाक है। शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि 'जिस तरह से केंद्रीय वित्त मंत्री ने स्थिति को संभाला, वह बेहद शर्मनाक है क्योंकि व्यवसायी ने जीएसटी को लेकर सही मांग की थी।'
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कोयंबटूर के दौरे पर गईं थी। उस दौरान एक कार्यक्रम में मशहूर रेस्तरां चेन श्री अन्नपूर्णा रेस्तरां के मालिक श्रीनिवासन ने जीएसटी की जटिलता की शिकायत वित्त मंत्री से की। व्यवसायी ने कहा कि मिठाई पर जीएसटी 5 प्रतिशत है, जबकि नमकीन पर 12 प्रतिशत। क्रीम से भरे बन पर जीएसटी 18 प्रतिशत है, जबकि बन पर कोई जीएसटी नहीं है। ग्राहक अक्सर इसकी शिकायत करते हैं और कहते हैं कि हमें सिर्फ बन दे दीजिए, हम खुद उसमें क्रीम लगा लेंगे। श्रीनिवासन की बातें सुनकर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग हंस पड़े। इस दौरान वित्त मंत्री भी मुस्कुराती नजर आईं और उन्होंने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


हालांकि इसके बाद भाजपा की मीडिया सेल के समन्वयक के अकाउंट से एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें व्यवसायी श्रीनिवासन केंद्रीय वित्त मंत्री से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। इस दौरान श्रीनिवासन ने वित्त मंत्री से उन्हें माफ करने की विनती की और स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि इस वीडियो के सामने आते ही इसकी आलोचना शुरू हो गई और यूजर्स ने इसे व्यवसायी का अपमान बताया और कहा कि ऐसा लगता है कि व्यवसायी को माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। विवाद बढ़ता देख तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भी माफी मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed