{"_id":"634b441f44651b3486777be4","slug":"tamil-nadu-cm-m-k-stalin-said-he-was-shattered-by-the-killing-of-a-college-student-by-stalker","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: छात्रा की हत्या पर बोले सीएम स्टालिन, कॉलेज छात्रा की हत्या से टूट गया हूं अब ऐसा दोबारा न हो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: छात्रा की हत्या पर बोले सीएम स्टालिन, कॉलेज छात्रा की हत्या से टूट गया हूं अब ऐसा दोबारा न हो
Sun, 16 Oct 2022 05:07 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 16 Oct 2022 05:07 AM IST
सार
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि कॉलेज छात्रा की रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हत्या से मैं टूट गया हूं। आप में से जिन लोगों ने इसके बारे में पढ़ा है, वे भी अवश्य ही दुखी हुए होंगे।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में गुरुवार को एक सिरफिरे आशिक ने 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की ट्रेन के आगे धक्का देकर हत्या कर दी थी। इस मामले पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन का बयान आया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि एक सिरफिरे द्वारा कॉलेज छात्रा की हत्या से वह वह टूट गए हैं और उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं फिर से नहीं होनी चाहए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवाओं को दूसरों का सम्मान बचाने के लिए अपनी ऊर्जा का उपयोग करना चाहिए साथ ही पुरुषों को महिलाओं की रक्षा करनी चाहिए। मौत पर दुख जताते हुए सीएम स्टालिन ने कहा कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि आगे से किसी भी महिला के साथ ऐसी घटनाएं न हों।
विज्ञापन
दर्दनाक हत्या से मैं टूट गया हूं
मुख्यमंत्री ने 20 साल की एक छात्रा की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले कॉलेज छात्रा की रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हत्या से मैं टूट गया हूं। आप में से जिन लोगों ने इसके बारे में पढ़ा है, वे भी अवश्य ही दुखी हुए होंगे। उन्होंने कहा कि माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे पढ़ाई से न भटकें और विचलित न हों और हिंसा न करें।
विज्ञापन
सामाजिक शिक्षा उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी स्कूली शिक्षा
उन्होंने कहा कि लड़का हो या लड़की, बच्चों का पालन-पोषण समाज की चिंताओं के साथ करना चाहिए ताकि वे दूसरों की रक्षा और सम्मान करें। आगे कहा कि सामाजिक शिक्षा उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी स्कूली शिक्षा। हमें उन्हें दूसरों की उतनी ही इज्जत करना और उनकी रक्षा करना सिखाना चाहिए जितना कि वे खुद की करते हैं।
ये है मामला
बता दें कि गुरुवार को तमिलनाडु के सेंट थॉमस माउंट रेलवे स्टेशन पर एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा को सिरफिरे ने चलती ट्रेन के सामने धक्का देकर हत्या कर दी थी हालांकि आरोपी को बाद में पकड़ लिया था। वहीं बेटी की मौत की खबर सुनकर उसी रात उसके पिता की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, उसकी मां एक पुलिस कांस्टेबल के रूप में काम करती है और खराब स्वास्थ्य के कारण छुट्टी पर थी।