फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu cm dmk chief mk Stalin accuses aiadmk chief Palaniswami of voice dubbing for BJP

Tamil Nadu: 'भाजपा की भाषा बोल रहे हैं पलानीस्वामी', जानिए किस बात पर भड़के डीएमके प्रमुख और सीएम स्टालिन

Sat, 15 Feb 2025 01:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 15 Feb 2025 01:12 PM IST
सार

स्टालिन ने कहा कि विचारों में मतभेद हो सकते हैं फिर चाहे वो परिवार हो या कार्यालय या कोई और जगह। अपने विचारों को व्यक्त करना ही लोकतंत्र है। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने को लेकर पूछे गए सवाल पर स्टालिन ने कहा कि इसमें बहुत देरी की गई।

विज्ञापन
tamil nadu cm dmk chief mk Stalin accuses aiadmk chief Palaniswami of voice dubbing for BJP
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन - फोटो : PTI

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सत्ताधारी डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने शनिवार को आरोप लगाया कि एआईएडीएमके महासचिव एदापद्दी के पलानीस्वामी इन दिनों भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भजापा और एआईएडीएमके मिले हुए हैं। स्टालिन ने केंद्रीय बजट में तमिलनाडु की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया और कहा कि बीते कुछ वर्षों से राज्य को कोई फंड नहीं मिला है। 
विज्ञापन


पलानीस्वामी के आरोप पर भड़के स्टालिन
दरअसल हाल ही में एआईएडीएमके महासचिव के पलानीस्वामी ने कहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे इंडी गठबंधन के लिए बड़ा झटका हैं। जब पलानीस्वामी के बयान पर सीएम स्टालिन से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि पालनीस्वामी का बयान देखकर लगता है कि यह भाजपा का बयान है। एआईएडीएमके का शीर्ष नेतृत्व भाजपा की भाषा बोल रहा है। उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके और भाजपा का पर्दे के पीछे गुप्त गठबंधन है और वे इसे साबित कर सकते हैं। डीएमके चीफ ने कहा कि पलानीस्वामी को बयान देने से पहले अपनी असफलताओं पर ध्यान देना चाहिए। 
विज्ञापन


गठबंधन में दरार की बात नकारी
'उंगालिल ओरुवन' अभियान के दौरान डीएमके अध्यक्ष ने मीडिया से बात की। इस दौरान उनसे पुडुकोटिल जिले में पानी के टैंक में मानव मल मिलाने की घटना की, डीएमके की सहयोगी सीपीआईएम और वीसीके द्वारा की जा रही सीबीआई जांच की मांग को लेकर सवाल किया गया और पूछा गया कि क्या गठबंधन में कोई मतभेद हैं? इसके जवाब में स्टालिन ने कहा कि विचारों में मतभेद हो सकते हैं फिर चाहे वो परिवार हो या कार्यालय या कोई और जगह। अपने विचारों को व्यक्त करना ही लोकतंत्र है। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने को लेकर पूछे गए सवाल पर स्टालिन ने कहा कि इसमें बहुत देरी की गई। इस दौरान स्टालिन ने अपनी सरकार की कई योजनाओं का जिक्र किया। सीएम स्टालिन ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बजट में तमिलनाडु की उपेक्षा की गई और बीते कुछ वर्षों से तमिलनाडु को बजट में कोई फंड नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed