{"_id":"63f3d2ef8507fa5eac046945","slug":"tamil-nadu-chief-minister-stalin-says-srilankans-attacked-indian-fishers-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: सीएम स्टालिन ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र, कहा- श्रीलंकाई लोगों ने भारतीय मछुआरों पर किया हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: सीएम स्टालिन ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र, कहा- श्रीलंकाई लोगों ने भारतीय मछुआरों पर किया हमला
Tue, 21 Feb 2023 01:37 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:37 AM IST
सार
विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखते हुए स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु के नागपट्टिनम के मछुआरे 15 फरवरी को थोप्पुथुराई क्षेत्र के पूर्व में मछली पकड़ रहे थे। उसी दौरान मछली पकड़ने वाली तीन नौकाओं में सवार करीब 10 श्रीलंकाई नागरिकों ने भारतीय मछुआरों को घेर लिया।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को केंद्र को अवगत कराया कि श्रीलंकाई लोगों ने भारतीय मछुआरों पर हमला किया और पकड़ लिया। यहां तक की भारतीय मछुआरों के साथ मारपीट की गई।
विदेश मंत्री को लिखा पत्र
विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखते हुए स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु के नागपट्टिनम के मछुआरे 15 फरवरी को थोप्पुथुराई क्षेत्र के पूर्व में मछली पकड़ रहे थे। उसी दौरान मछली पकड़ने वाली तीन नौकाओं में सवार करीब 10 श्रीलंकाई नागरिकों ने भारतीय मछुआरों को घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की गई। इस हमले में एक मछुआरे के सिर और बाएं हाथ में चोटें आईं और अन्य पांच मछुआरों को अंदरूनी चोटें आईं। श्रीलंकाई नागरिक वॉकी-टॉकी, जीपीएस उपकरण, बैटरी और लगभग 200 किलो मछली सहित लगभग 2 लाख रुपये की सामग्री अपने साथ ले गए। घायलों को इलाज के लिए नागपट्टिनम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम ने कहा कि श्रीलंकाई नागरिकों द्वारा हमलों की ये घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मुद्दे को श्रीलंकाई सरकार के साथ तत्काल उठाने की मांग की है।