फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Chief Minister M K Stalin asks Centre to celebrate Indian Languages Day instead of Hindi Diwas

Tamil Nadu: हिंदी दिवस की जगह देश में मनाया जाना चाहिए भारतीय भाषा दिवस, सीएम स्टालिन का केंद्र पर तंज

Wed, 14 Sep 2022 11:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 14 Sep 2022 11:05 PM IST
सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मांग करते हुए कहा कि संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल तमिल सहित सभी 22 भारतीय भाषाओं को केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा बनाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस मनाने के बजाय भारतीय भाषा दिवस मनाकर संस्कृति और इतिहास को मजबूत किया जाए।
 

विज्ञापन
Tamil Nadu Chief Minister M K Stalin asks Centre to celebrate Indian Languages Day instead of Hindi Diwas
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक समय था जब व्यक्ति दूसरे लोगों के सामने हिंदी बोलने में संकोच करता था लेकिन अब वह दौर जा चुका है। आज हिंदी विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। इतना ही नहीं, लगभग 61.5 करोड़ लोगों द्वारा यह भाषा बोली जाती है। हिंदी को समर्पित 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। वहीं, द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस मौके पर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हिंदी दिवस के बजाय भारतीय भाषा दिवस मनाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग करते हुए कहा कि तमिल समेत अन्य भारतीय भाषाओं को केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने गुजरात में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन का हवाला देते हुए दावा किया कि अमित शाह ने भारतीय संस्कृति और यहां के इतिहास को समझने के लिए हिंदी सीखी और इसके लिए संघर्ष किया। उन्होंने पार्टी के बयान में आरोप लगाया कि राष्ट्र में कई भाषाएं बोलने वाले लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत अपनी अखंडता के लिए जाना जाता है और यहां हिंदी के नाम पर देश को विभाजित करने के उद्देश्य से कोई प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मांग करते हुए कहा कि संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल तमिल सहित सभी 22 भारतीय भाषाओं को केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा बनाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस मनाने के बजाय भारतीय भाषा दिवस मनाकर संस्कृति और इतिहास को मजबूत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि एमके स्टालिन की ये मांगे लंबे समय से चली आ रही हैं। बीते साल तमिलनाडु में सरकार बनाने वाली डीएमके पार्टी तमिल को आधिकारिक और प्रशासनिक भाषा का दर्जा देने की मांग कर रही है। बीते मई माह में भी उन्होंने अपनी मांगे दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की थी कि केंद्र सरकार के कार्यालयों और मद्रास हाईकोर्ट में तमिल को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed