फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: CBI raids 40 locations in Gutkha scam, including minister home

गुटखा घोटाला: तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री, डीजीपी के घर सीबीआई के छापे

Wed, 05 Sep 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Wed, 05 Sep 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu: CBI raids 40 locations in Gutkha scam, including minister home

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री और पुलिस महानिदेशक के आवासों समेत राज्य में करीब 40 स्थानों पर सीबीआई ने गुटखा घोटाला के संबंध में बुधवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में तलाशियां जारी हैं। लेकिन अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि किन स्थानों पर छापेमारी हुई है। उनका कहना है कि इससे अभियान प्रभावित हो सकता है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर और डीजीपी टीके राजेंद्रन के आवासों के साथ ही एक पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा अन्य के घरों पर तलाशी ली जा रही है। इस घोटाले का खुलासा आठ जुलाई, 2017 को उस समय हुआ था जब आयकर विभाग के अधिकारियों ने तमिलनाडु में पान मसाला और गुटखा उत्पादकों के गोदामों, कार्यालयों और आवासों पर छापे मारे थे। गुटखा उत्पादकों पर 250 करोड़ रुपये की आयकर चोरी के आरोप हैं। 
विज्ञापन


तमिलनाडु सरकार ने 2013 में गुटखा और पान मसाला समेत चबाने वाले तंबाकू के विभिन्न प्रकारों के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर रोक लगा दी थी। छापेमारी के दौरान विभाग ने एक डायरी जब्त की थी जिसमें उन लोगों के नाम लिखे हुए थे जिन्हें गुटखा उत्पादकों ने कथित तौर पर रिश्वत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रमुक के एक नेता की याचिका पर इस साल अप्रैल में मद्रास उच्च न्यायालय ने सीबीआई को यह मामला सौंप दिया था। एजेंसी ने मई में तमिलनाडु सरकार, केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 


क्या है गुटखा घोटाला

यह घोटाला 8 जुलाई, 2017 में सामने आया था। जब तमिलनाडु के आयकर विभाग ने पान मसाला और गुटखा के कई उत्पादक केंद्रों पर छापा मारा था। इसके साथ ही निर्माण प्रक्रिया से जुड़े लोगों के घरों पर भी छापे मारे गए। यह छापे 250 करोड़ की कर चेरी को लेकर मारे गए। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को एक डायरी मिली जिसमें स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर और बाकी लोगों का नाम लिखा था। साथ ही निर्माताओं से रिश्वत लेने में उनकी भागीदारी बताई गई।


जानकारी के लिए बता दें कि 2013 से तमिलनाडु में कैंसरजन्य (कैंसर के कारण) तंबाकू के चबाने वाले उत्पादों का निर्माण, भंडारण और बिक्री, गुट्टा और पैन मसाला सहित सभी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इतना कुछ होने के बाद भी इनकी बिक्री हो रही थी। इसके लिए विपक्षी पार्टियों ने एआईएडीएमके पर भी आरोप लगाए हैं। वहीं इस घोटाला मामले में इसी साल अप्रैल में मद्रास हाई कोर्ट ने सीबीआई को जांच के आदेश दिए थे। यह आदेश डीएमके के विधायक जे अनबजागन द्वारा दायर की गई याचिका के बाद दिए गए। उन्होंने अपनी याचिका में घोटाले में सीबीआई जांच की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed