फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu bypoll Result: Counting of votes VC Chandrakumar MK Seethalakshmi Know all about it

Tamil Nadu Bypoll Result: तमिलनाडु की इरोड पूर्व सीट पर DMK नेता चंद्रकुमार जीते, 91 हजार से अधिक वोट का अंतर

Sat, 08 Feb 2025 02:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इरोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इरोड Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 08 Feb 2025 02:33 PM IST
सार

तमिलनाडु में सत्ताधारी दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की टिकट पर उपचुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी चंद्रकुमार ने इरोड (पूर्व) विधानसभा सीट पर कराए गए उपचुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने एनटीके पार्टी की उम्मीदवार एमके सीतालक्ष्मी को 91,558 मतों के अंतर से हराया।

विज्ञापन
Tamil Nadu bypoll Result: Counting of votes VC Chandrakumar MK Seethalakshmi Know all about it
इरोड पूर्व उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु में विधानसभा उपचुनाव में शनिवार को जारी चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार चंद्रकुमार को कुल 1,15, 709 वोट मिले। नतीजों की घोषणा के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इरोड निर्वाचन क्षेत्र के लोगों का आभार प्रकट किया। उन्होंने गठबंधन दलों और सहयोगी आंदोलनों को कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए धन्यवाद दिया। सोशल मीडिया पर सीएम ने एक पोस्ट में लिखा, "पेरियार की धरती पर बड़ी जीत! इरोड ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को सुशासन के लिए डीएमके का समर्थन किया है। प्रत्याशी को जिताने के लिए धन्यवाद!

विज्ञापन

विज्ञापन

इससे पहले तमिलनाडु की इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर पांच फरवरी को हुए उपचुनाव के लिए शनिवार को मतगणना हुई। सत्तारूढ़ द्रमुक ने अभिनेता-नेता सीमन की पार्टी एनटीके के खिलाफ निर्णायक बढ़त बना ली थी। नौ दौर की मतगणना के बाद दोनों के बीच अंतर 48424 से अधिक मतों का हो गया था। कुल 17 दौर की मतगणना के बाद नतीजों की घोषणा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नाद्रमुक समेत विपक्षी दलों ने चुनाव का बहिष्कार किया
बता दें कि मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वीसी चंद्रकुमार और तमिल राष्ट्रवादी पार्टी 'नाम तमिलर काची' (एनटीके) की एमके सीतालक्ष्मी के बीच था। मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक समेत विपक्षी दलों ने चुनाव का बहिष्कार किया था। पिछले साल कांग्रेस विधायक ईवीकेएस इलांगोवन के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। 

निर्वाचन आयोग के अब तक के आंकड़े
निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सत्ता पर काबिज द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के उम्मीदवार वीसी चंद्रकुमार को कुल 61880 वोट मिले हैं जबकि प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार 'नाम तमिझार काची' (एनटीके) की प्रत्याशी एम. के. सीतालक्ष्मी ने 13456 वोट हासिल किए हैं। 


44 निर्दलीय समेत 46 उम्मीदवार मैदान में थे
इससे पहले इस जिले के चिथोडे में एक सरकारी कॉलेज में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। बुधवार को, इस सीट पर 67.97 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर 44 निर्दलीय समेत 46 उम्मीदवार हैं। मुख्य मुकाबला द्रमुक के वीसी चंद्रकुमार और एनटीके की एमके सीतालक्ष्मी के बीच है।

उपचुनाव में 67.97 प्रतिशत मतदान
इससे पहले बुधवार को इस सीट पर हुए उपचुनाव में 67.97 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले साल कांग्रेस विधायक ईवीकेएस इलांगोवन के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed