फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu bjp state president k annamalai target dmk government over arrest bjp leaders in flag poll

Tamil Nadu: 'ब्रिटिश से भी बुरी है तमिलनाडु पुलिस', भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के के अन्नामलाई

Sun, 22 Oct 2023 03:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 22 Oct 2023 03:26 PM IST
सार

के अन्नामलाई ने कहा कि 'मैं भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी का स्वागत करता हूं क्योंकि यही वो रास्ता है, जिससे वह तेजी से नेता बन सकते हैं। जेल जाने और वहां से बाहर आने पर नेता बनने की प्रक्रिया तेज होती है।'

विज्ञापन
tamil nadu bjp state president k annamalai target dmk government over arrest bjp leaders in flag poll
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

तमिलनाडु में भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी पर प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अन्नामलाई ने कहा कि सभी गिरफ्तारियां और उनके खिलाफ सारे केस झूठे हैं। तमिलनाडु पुलिस डीएमके सरकार की कठपुतली बन गई है। बता दें कि तमिलनाडु पुलिस ने भाजपा नेता अमर प्रसाद रेड्डी समेत कई भाजपा नेताओं ने अन्नामलाई के आवास के बाहर से झंडे का खंभा हटाने पर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


के अन्नामलाई बोले- डीएमके को तमिलनाडु से उखाड़ना होगा
भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी पर के अन्नामलाई ने कहा कि 'हम इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं कि तमिलनाडु से डीएमके सरकार को उखाड़ना होगा। तमिलनाडु के भाजपा कैडर के 13 नेता जेल में हैं। इनमें से छह झंडे के मामले में और सात अन्य सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर गिरफ्तार किए गए हैं। मैं भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी का स्वागत करता हूं क्योंकि यही वो रास्ता है, जिससे वह तेजी से नेता बन सकते हैं। जेल जाने और वहां से बाहर आने पर नेता बनने की प्रक्रिया तेज होती है। इसलिए हम इसे लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं। तमिलनाडु पुलिस ब्रिटिश पुलिस से भी बुरी है और वह ईस्ट इंडिया कंपनी से भी बुरा व्यवहार कर रहे हैं क्योंकि वह डीएमके सरकार की कठपुतली बन गई है।'
विज्ञापन


सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार हुए भाजपा नेता
वहीं गिरफ्तार भाजपा नेता अमर प्रसाद रेड्डी और अन्य भाजपा नेताओं को चेन्नई के तंबारम में मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि चेन्नई पुलिस ने चेन्नई के पानाईयूर स्थित अन्नामलाई के आवास के बाहर से झंडा लगाने के एक खंभे को हटा दिया था। अमर प्रसाद  रेड्डी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने इसका विरोध किया, इस दौरान भाजपा की आईटी विंग के नेता गंभीर रूप से घायल भी हो गए। हंगामे के चलते और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में चेन्नई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तमिलनाडु भाजपा के राष्ट्रीय सह-प्रभारी पोंगुलेटी सुधाकर रेड्डी ने कहा कि शहर के बाहरी इलाके में भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित, अनावश्यक और अनुचित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed