Tamil Nadu: भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने सरकार को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करें
अन्नामलाई ने ट्वीट किया, आप (द्रमुक सरकार) सोचते हैं कि झूठे मामले दर्ज कर लोकतंत्र की आवाज को दबा देंगे। एक आम आदमी के रूप में मैं आपको 24 घंटे देता हूं। अगर संभव हो तो मुझे हाथ लगाकर दिखाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों पर हमलों के सिलसिले में पुलिस की ओर से मामला दर्ज किए जाने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने रविवार को एमके स्टालिन सरकार को 24 घंटे के भीतर खुद को गिरफ्तार करने की चुनौती दी है। अन्नामलाई ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, आप (द्रमुक सरकार) सोचते हैं कि झूठे मामले दर्ज कर लोकतंत्र की आवाज को दबा देंगे। एक आम आदमी के रूप में मैं आपको 24 घंटे देता हूं। अगर संभव हो तो मुझे हाथ लगाकर दिखाएं।
भाजपा नेता की यह ताजा टिप्पणी राज्य के साइबर अपराध प्रभाग की ओर से उनके खिलाफ हिंसा भड़काने और समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद आई है।
बता दें, तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों को लेकर पैदा हुई मौजूदा अशांति के लिए द्रमुक सरकार को जिम्मेदार ठहराने के ठीक एक दिन बाद अन्नामलाई के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। अन्नामलाई ने ट्विटर पर यह भी कहा कि पुलिस की प्रतिक्रिया (उनके खिलाफ मामले दर्ज करने की) उत्तर भारतीय लोगों के खिलाफ द्रमुक के सात दशक के दुष्प्रचार को उजागर करने के बाद आई है।