फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: BJP leaders take out candle march after army jawan's death, case filed against 3500

Tamil Nadu: सेना के जवान की मौत के बाद भाजपा नेताओं ने निकाला कैंडल मार्च, 3500 के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 22 Feb 2023 10:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Feb 2023 10:59 PM IST
सार

बीते आठ फरवरी को लांस नायक एम प्रभु पर हमला किया गया था। हमले में प्रभु बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 फरवरी को उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Tamil Nadu: BJP leaders take out candle march after army jawan's death, case filed against 3500
लांस नायक एम प्रभु (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु में सेना के जवान की हत्या के विरोध में भाजपा की ओर से निकाले गए कैंडल मार्च पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना इजाजत  कैंडल मार्च निकालने पर पुलिस ने करीब 3,500 भाजपा नेताओं और समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


बता दें, बीते आठ फरवरी को लांस नायक एम प्रभु पर हमला किया गया था। हमले में प्रभु बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 फरवरी को उनकी मौत हो गई। हत्या का आरोप डीएमके के पार्षद पर लगा है। डीएमके पदाधिकारी चिन्नास्वामी के अलावा आठ अन्य लोग भी शामिल थे। प्रभु और उनके भाई प्रभाकरण का चिन्नास्वामी के साथ पानी की टंकी पर कपड़े धोने को लेकर झगड़ा हो गया था। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

मंत्री के पोनमुडी ने राज्यपाल पर साधा निशाना 

तमिलनाडु के मंत्री के पोनमुडी ने सेना के एक जवान की हत्या पर राजभवन की टिप्पणी को लेकर निशाना साधा है। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री पोनमुडी ने राज्यपाल आरएन रवि पर जवान की हत्या मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया है। दरअसल, राजभवन ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया था जिसमें कहा गया था कि हत्या गंभीर चिंता का विषय है। इस पर पोनमुडी ने कहा, राजनीतिक दृष्टिकोण से राजभवन के आधिकारिक हैंडल पर ट्विटर संदेश डालना एक शरारती कृत्य के अलावा और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा, रवि एक संवैधानिक पद पर हैं और एक एक बच्चे की तरह व्यवहार कर रहे हैं। यह संविधान का अपमान करने के बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed