फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu BJP Leader Jagadeesan arrested for alleged derogatory remarks over CM MK Stalin in Kanchipuram

Tamil Nadu: तमिलनाडु पुलिस ने भाजपा नेता कोे किया गिरफ्तार, सीएम स्टालिन के खिलाफ की थी विवादास्पद टिप्पणी

Mon, 23 Jan 2023 06:13 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 23 Jan 2023 06:13 PM IST
सार

तमिलनाडु पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कहा कि जगदीशन के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 (बी), 153 (ए) 1 (बी), 505 (2) और आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Tamil Nadu BJP Leader Jagadeesan arrested for alleged derogatory remarks over CM MK Stalin in Kanchipuram
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु पुलिस ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक भाजपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। भाजपा के सदस्य जगदीशन को तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कहा कि जगदीशन के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 (बी), 153 (ए) 1 (बी), 505 (2) और आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में सत्तारूढ़ डीएमके की एडवोकेट विंग ने भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। सूत्रों ने बताया कि जगदीशन ने यूट्यूब पर एक वीडियो में कथित तौर पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन और उनके दिवंगत पिता व पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा ने अपने नेता की टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया है। हालांकि, भाजपा प्रवक्ता नारायण त्रिपाठी ने सवाल किया कि राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए शिवाजी कृष्णमूर्ति और आरएस भारती सहित डीएमके नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का अपमान करने के लिए डीएमके के किसी भी नेता के खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णमूर्ति ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में राज्यपाल के भाषण को लेकर उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। वहीं, डीएमके सचिव भारती ने राज्यपाल को 'पानीपुरी वाला' कहकर संबोधित किया था। डीएमके ने कृष्णमूर्ति को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। हालांकि, भारती के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed