तमिलनाडु विधानसभा स्पीकर पद का चुनाव: TVK के प्रभाकर ने भरा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन; निर्विरोध जीतना लगभग तय
तमिलगा वेत्री कड़गम के विधायक जेसीडी प्रभाकर ने तमिलनाडु विधानसभा स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के वरिष्ठ विधायक जेसीडी प्रभाकर ने सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा स्पीकर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। माना जा रहा है कि वह 12 मई को निर्विरोध चुने जा सकते हैं।
प्रभाकर ने पार्टी संस्थापक और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की मौजूदगी में विधानसभा के प्रधान सचिव के. श्रीनिवासन को अपने नामांकन पत्र सौंपे। 73 वर्षीय जेसीडी प्रभाकर चेन्नई की थाउजेंड लाइट्स विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठन में मजबूत पकड़ के चलते उन्हें इस पद के लिए प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।
VIDEO | Chennai: TVK legislator JCD Prabhakar submitted his nomination papers for the Tamil Nadu Assembly Speaker's post on Monday.
विज्ञापन विज्ञापन
Accompanied by party founder and Chief Minister C Joseph Vijay, Prabhakar submitted the papers to Assembly principal secretary K Srinivasan. He is… pic.twitter.com/qMuOZtrBlU — Press Trust of India (@PTI_News) May 11, 2026
डिप्टी स्पीकर पद के लिए रविशंकर मैदान में
TVK ने थुरैयूर सीट से विधायक एम. रविशंकर को डिप्टी स्पीकर पद के लिए आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है। उनके भी मंगलवार को निर्विरोध चुने जाने की संभावना जताई जा रही है।
विधानसभा में बहुमत के लिए टीवीके के पास क्या आंकड़े?
विधानसभा में फ्लोर टेस्ट यानी शक्ति परीक्षण से पहले यह जानना जरूरी है कि सदन का गणित क्या कहता है। 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा में विजय की पार्टी टीवीके के पास 107 सीटें हैं (यह संख्या विजय के तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से इस्तीफा देने के बाद की है)। बहुमत साबित करने के लिए टीवीके को 13 अन्य विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जिनमें कांग्रेस, वीसीके, आईयूएमएल और वामपंथी दल शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि टीवीके को समर्थन देने वाली वीसीके, आईयूएमएल और वामपंथी पार्टियां चुनाव में द्रमुक (डीएमके) के नेतृत्व वाले गठबंधन का ही हिस्सा रही हैं। वहीं, पांच विधायकों वाली कांग्रेस पार्टी भी द्रमुक की पुरानी सहयोगी है।
पुदुचेरी में DMK ने चुना विधायक दल का नया नेता
वहीं पुदुचेरी में DMK ने एएमएच नजीम को पार्टी का विधायक दल नेता नियुक्त किया है। इसके साथ ही आर. सेंथिल कुमार को उपनेता बनाया गया है। यह फैसला पार्टी की एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता DMK के प्रचार सचिव और लोकसभा सांसद एस. जगतरक्षकन ने की।
30 सदस्यीय पुदुचेरी विधानसभा में DMK ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। नजीम ने कराईकल साउथ सीट से जीत हासिल की, जबकि सेंथिल कुमार ने बहौर सीट से चुनाव जीता। हालांकि, पुदुचेरी विधानसभा चुनाव में AINRC के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने सरकार बनाने लायक बहुमत हासिल किया। चुनाव 9 अप्रैल को हुए थे और मतगणना 4 मई को संपन्न हुई थी।
अन्य वीडियो:-