{"_id":"605c3e5d282cc972ba3d2bbf","slug":"tamil-nadu-assembly-election-2021-c-k-saraswathi-a-doctors-prescription-for-voters-offers-free-knee-surgery-in-modakkurichi-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब: भाजपा ने डॉक्टर को चुनावी मैदान में उतारा, बोलीं- जीत गई तो मुफ्त करूंगी घुटनों की सर्जरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गजब: भाजपा ने डॉक्टर को चुनावी मैदान में उतारा, बोलीं- जीत गई तो मुफ्त करूंगी घुटनों की सर्जरी
Thu, 25 Mar 2021 01:11 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इरोड (तमिलनाडु)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इरोड (तमिलनाडु)
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:11 PM IST
सार
तमिलनाडु: भाजपा उम्मीदवार सीके सरस्वती ने अपने खर्चे पर जरूरतमंदों के घुटने का ऑपरेशन कराने का भी वादा किया है
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक चित्र)
- फोटो : social media
विस्तार
तमिलनाडु के इरोड जिले के मोदाक्कुरिचि विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सीके सरस्वती ने जरूरतमंदों को मुफ्त में घुटने की सर्जरी कराने की पेशकश की हैं। 76 वर्षीय सरस्वती पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने निर्वाचित होने पर अपने निर्वाचन क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्वस्थ बनाने, धार्मिक पुस्तकों एवं नैतिक ज्ञान के जरिए युवाओं को जागृत करने, प्रतिभा को मौका देने खासतौर पर गांवों में, एवं रोजगार सुनिश्चित करने का वादा किया है।
विज्ञापन
अपने खर्चे पर जरूरतमंदों के घुटने का ऑपरेशन कराने वादा
डॉ.सरस्वती ने भाजपा द्वारा किए गए वादों के अलावा सरस्वती ने अपने खर्चे पर जरूरतमंदों के घुटने का ऑपरेशन कराने का भी वादा किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई से उन्होंने कहा, 'मैंने इस निर्वाचन क्षेत्र में कई लोगों से सुना कि उन्हें घुटने की समस्या है लेकिन गरीबी के कारण वे मंहगा इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। चुनाव के बाद पीड़ित व्यक्ति मेरे अस्पताल आ सकते हैं और उनकी मुफ्त में घुटने की सर्जरी की जाएगी।'
विज्ञापन
चुनावी अभियान में लोगों को मास्क पहनने की हिदायत
सरस्वती अपने चुनावी अभियान में लोगों को मास्क पहनने की हिदायत देती नजर आ रही हैं और तेज गर्मी के बावजूद जोर-शोर से अपना चुनाव प्रचार कर रही हैं। बता दें कि तमिलनाडु में छह अप्रैल को 234 सीटों के लिए एक चरण में मतदान होना है।
विज्ञापन