फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Assembly: CM MK Stalin moves resolution on Sethusamudram Project News in Hindi

Tamil Nadu: सेतुसमुद्रम परियोजना पर विधानसभा में प्रस्ताव, स्टालिन बोले- 50 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Thu, 12 Jan 2023 03:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Jan 2023 03:09 PM IST
सार

एमके स्टालिन ने कहा, राज्य के पूर्व सीएम के करुणानिधि ने कहा था कि अगर यह परियोजना पूरी होती है तो करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
Tamil Nadu Assembly: CM MK Stalin moves resolution on Sethusamudram Project News in Hindi
एमके स्टालिन - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को विधानसभा में सेतुसमुद्रम परियोजना पर एक प्रस्ताव लाए। उन्होंने कहा, राज्य के पूर्व सीएम के करुणानिधि ने कहा था कि अगर यह परियोजना पूरी होती है तो करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


स्टालिन ने इस दौरान कहा, सेतुसमुद्रम अन्नादुरई और करुणानिधि का ड्रीम प्रोजेक्ट था। भाजपा सरकार के तहत अब तक सेतुसमुद्रम परियोजना की केवल जलमार्ग की योजना बनाई गई है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक कारणों से परियोजना के विरोध का आरोप लगाया।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस जलमार्ग को विकसित करने के लिए फंड आवंटित किया था। उन्होंने कहा, यह केवल राजनीतिक कारणों से है कि भाजपा ने सेतुसमुद्रम परियोजना का विरोध किया। तत्कालीन सीएम जयललिता ने भी इस परियोजना का समर्थन किया था, लेकिन अचानक से वह इसके विरोध में उतर आईं और परियोजना के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने किया समर्थन 
इस बीच भाजपा विधायक नयिनर नागधरन ने सेतुसमुद्रम परियोजना का समर्थन किया। उन्होंने कहा, इस परियोजना से राम सेतु पुल को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए क्योंकि इसे भगवान राम ने स्थापित किया था, क्योंकि हम भगवान राम की पूजा करते हैं। अगर ऐसा है तो हम इस प्रस्ताव का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने पहले ही संसद में सेतुसमुद्रम परियोजना को कहां और कैसे लागू किया जा सकता है, इसका विवरण साझा किया है। हमने कभी नहीं कहा कि परियोजना को लागू नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed