{"_id":"604691470f965f35206e20be","slug":"tamil-nadu-aiadmk-promises-to-give-1500-rupees-every-month-and-6-cylinders-free-every-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: अन्नाद्रमुक ने हर माह 1500 रुपये व हर साल 6 सिलिंडर मुफ्त देने का किया वादा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: अन्नाद्रमुक ने हर माह 1500 रुपये व हर साल 6 सिलिंडर मुफ्त देने का किया वादा
Tue, 09 Mar 2021 02:34 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
AIADMK
- फोटो : PTI
तमिलनाडु में मतदाताओं को लुभाने के लिए सियासी दलों में होड़ मची है। अब सत्ताधारी अन्नाद्रमुक ने सत्ता में लौटने पर हर परिवार को प्रत्येक माह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है। इससे एक दिन पहले डीएमके ने प्रत्येक परिवार के मुखिया को हर माह 1000 रुपये की मदद देने का वादा किया था।
विज्ञापन
चुनावी राज्य में अन्नाद्रमुक ने कहा कि यह डीएमके की नकल नहीं है, बल्कि यह योजना पिछले काफी समय से पाइपलाइन में थी। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने मतदाताओं को विश्व महिला दिवस पर आर्थिक मदद देने की घोषणा के साथ ही हर परिवार को साल में छह सिलिंडर मुफ्त देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए जल्द ही पाटी का घोषणापत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन