फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu AIADMK defers Rajya sabha seat allotment angry DMDK says poll ties to be made known in Jan 2026

Tamil Nadu: राज्यसभा सीट को लेकर तकरार, एआईएडीएमके और डीएमडीके संभावित गठबंधन में आई खटास

Mon, 02 Jun 2025 12:38 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 02 Jun 2025 12:38 PM IST
सार

डीएमडीके के सख्त रुख को देखते हुए एआईएडीएमके ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी और डीएमडीके के बीच गठबंधन तोड़ने की साजिश रची जा रही है, लेकिन ये सफल नहीं होगी। 

विज्ञापन
tamil nadu AIADMK defers Rajya sabha seat allotment angry DMDK says poll ties to be made known in Jan 2026
एडप्पादी के पलानीस्वामी - फोटो : एएनआई

विस्तार

राज्यसभा सीट आवंटन को लेकर एआईएडीएमके और डीएमडीके के बीच गठबंधन खटाई में पड़ता दिख रहा है। दरअसल एआईएडीएमके ने डीएमडीके को राज्यसभा सीट आवंटन टाल दिया है, जिससे नाराज होकर डीएमडीके पार्टी ने एलान कर दिया है कि वे एआईएडीएमके के साथ गठबंधन पर फैसला जनवरी 2026 में ही करेंगे। गौरतलब है कि रविवार को ही एआईएडीएमके के उप-महासचिव के पी मनुसामी ने एलान किया था कि डीएमडीके, एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा होगी।
विज्ञापन


डीएमडीके ने एआईएडीएमके पर लगाया वादा तोड़ने का आरोप
तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। डीएमडीके ने एआईएडीएमके पर 2024 लोकसभा चुनाव से पहले हुए समझौते का सम्मान न करने का आरोप लगाया। डीएमडीके की महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने कहा कि एआईएडीएमके, पीएमके के अंबुमणि रामदास और टीएमसी के जीके वासन को एक-एक राज्यसभा की सीट आवंटित कर चुकी है, अब उनकी पार्टी का नंबर है राज्यसभा सीट पाने का। डीएमडीके के सख्त रुख को देखते हुए एआईएडीएमके ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी और डीएमडीके के बीच गठबंधन तोड़ने की साजिश रची जा रही है, लेकिन ये सफल नहीं होगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-अयोध्या: चंपत राय की दो टूक, प्राण प्रतिष्ठा शब्द सुनकर कृपया न आएं, किसी को बुलाया नहीं गया; मौसम भी प्रतिकूल
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमडीके की नेता ने सीएम स्टालिन को दिया धन्यवाद
डीएमडीके की नेता प्रेमलता ने बताया कि उनकी पार्टी और एआईएडीएमके के बीच समझौता हुआ था कि उन्हें 2024 लोकसभा चुनाव में लोकसभा की पांच और राज्यसभा की एक सीट मिलेगी। ये आश्वासन लिखित में दिया गया था, लेकिन तारीख नहीं बताई गई थी। अब एआईएडीएमके अपने शर्त को पूरा नहीं कर रही है तो अब हम 9 जनवरी 2026 को कुडलोर में होने वाली पार्टी की बैठक में गठबंधन पर फैसला करेंगे। डीएमडीके की महासचिव ने मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को भी पार्टी की आम सभा में पारित प्रस्ताव को अपनाने के लिए धन्यवाद दिया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed