{"_id":"66d921f1effc4844820f3009","slug":"tamil-nadu-7-indian-fishermen-released-from-sri-lanka-were-arrested-on-july-23-for-fishing-across-the-border-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: श्रीलंका से सात भारतीय मछुआरे रिहा; 23 जुलाई को सीमा पार मछली पकड़ने के आरोप में किया था गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: श्रीलंका से सात भारतीय मछुआरे रिहा; 23 जुलाई को सीमा पार मछली पकड़ने के आरोप में किया था गिरफ्तार
Thu, 05 Sep 2024 08:43 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 05 Sep 2024 08:43 AM IST
सार
मामले में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र को बताया था कि राज्य के आठ और मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ लिया है। उन्होंने ऐसी गिरफ्तारियों पर चिंता व्यक्त की थी। यह एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी ऐसी घटना थी। इससे पहले 23 अगस्त को श्रीलंकाई नौसेना ने कथित समुद्री सीमा उल्लंघन के लिए 11 भारतीय मछुआरों को पकड़ा था।
विज्ञापन
भारतीय मछुआरे।
- फोटो : ANI
विस्तार
श्रीलंका से सात भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है। दरअसल, रामेश्वरम के सात मछुआरों को 23 जुलाई को श्रीलंकाई नौसेना ने सीमा पार मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वे चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले 27 अगस्त को श्रीलंका की नौसेना ने भारतीय नाव को पकड़ लिया था। इस दौरान आठ चालक दल के सदस्यों को भी पकड़ा गया था। रामेश्वरम मत्स्य पालन के सहायक निदेशक ने बताया कि कल रामेश्वरम से 430 मशीनी नावें मछली पकड़ने के लिए समुद्र में उतरीं। इनमें से एक नाव को आठ चालक दल के सदस्यों सहित श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ लिया। इस साल श्रीलंका 341 भारतीयों को गिरफ्तार कर चुका है। वहीं, 45 से ज्यादा ट्रॉलर्स की जब्ती भी की गई है।
विज्ञापन
मामले में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र को बताया था कि राज्य के आठ और मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ लिया है। उन्होंने ऐसी गिरफ्तारियों पर चिंता व्यक्त की थी। यह एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी ऐसी घटना थी। इससे पहले 23 अगस्त को श्रीलंकाई नौसेना ने कथित समुद्री सीमा उल्लंघन के लिए 11 भारतीय मछुआरों को पकड़ा था।
विज्ञापन
स्टालिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक पत्र में बताया था कि ताजा घटना में रामेश्वरम से रवाना हुए आठ मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी नाव भी जब्त कर ली गई है। फिलहाल 116 मछुआरे और 184 नावें श्रीलंकाई हिरासत में हैं भारतीय मछुआरों के सामने आजीविका की समस्याएं और भी बढ़ गई हैं। उनकी आजीविका इन जल क्षेत्रों पर निर्भर करती है। उन्होंने जयशंकर से आग्रह किया कि वे श्रीलंका की हिरासत में मौजूद सभी भारतीय नौकाओं और मछुआरों की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों में तेजी लाएं।
स्टालिन ने इसमें कहा था, 'मैं तमिलनाडु के मछुआरों को पकड़े जाने की एक और घटना पर गंभीर चिंता के साथ आपको पत्र लिख रहा हूं। मछुआरों को नागपट्टिनम जिले के कोडियाकराई के दक्षिण-पूर्व में मछली पकड़ते समय गिरफ्तार किया गया। मैंने इस बात पर जोर दिया है कि ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं, जो चिंता पैदा करती हैं। अकेले 2024 में श्रीलंकाई नौसेना ने कठोर कार्रवाई की है। तमिलनाडु में मछुआरों को इसके चलते भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका जीवनयापन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।'