{"_id":"61f8b2733b0046049c6bea4a","slug":"tamil-nadu-14-year-old-minor-sexually-assaulted-four-year-old-girl-arrested-by-police-in-tuticorin","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: 14 साल के नाबालिग ने चार साल की मासूम का किया यौन शोषण, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: 14 साल के नाबालिग ने चार साल की मासूम का किया यौन शोषण, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 01 Feb 2022 09:39 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतीकोरन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतीकोरन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 01 Feb 2022 09:39 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र कक्षा नौ का छात्र है। पीड़ित बच्ची उसकी पड़ोसी है। खेलने के बहाने आरोपी उसे सूनसान इलाके में ले गया, जहां उसके साथ यौन शोषण किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
तमिलनाडु के तूतीकोरन से 14 साल के नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग पर चार साल की बच्ची के साथ यौन शोषण करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि लड़का कक्षा नौ का छात्र है, उसने अपने पड़ोस में ही रहने वाली बच्ची से यौन शोषण किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग छात्र के पिता नहीं हैं। वह अपनी मां के साथ ही रहता है। शनिवार को पीड़ित बच्ची व उसका भाई आरोपी लड़के के साथ उसके घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान बच्ची के साथ खेलने का झांसा देकर आरोपी उसे अपने घर ले गया। फिर वह उसे कंटीली झाड़ियों के पास ले जाकर उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन
मां को पता चली यौन शोषण की बात
यौन शोषण के बाद दोनों अपने घर लौट आए। इसके बाद बच्ची की मां उसे नहलाने के लिए ले गई। इस दौरान बच्ची दर्द से कराह रही थी। जब उसकी मां ने पूछताछ की तो यौन शोषण की बात सामने आई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने यौन शोषण की पुष्टि की।
विज्ञापन