फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu 10 passengers burnt to death after a bus caught fire in Salem

India News : तमिलनाडु के सलेम में बस में आग लगने से 10 यात्री झुलसे, पढ़ें देश की अन्य खबरें

Tue, 31 Jan 2023 05:43 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 31 Jan 2023 05:43 AM IST
सार

खिड़की से कूद रहीं कुछ महिलाओं सहित 10 यात्री झुलस गए। अन्य यात्री बस से सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। घायलों का मेट्टूर के सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Tamil Nadu 10 passengers burnt to death after a bus caught fire in Salem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तमिलनाडु के सलेम जिले में मेट्टूर के पास सोमवार तड़के कोयंबटूर से बंगलूरू जा रही एक निजी बस में आग लग गई। इस दौरान जान बचाने के लिए खिड़की से कूद रहीं कुछ महिलाओं सहित 10 यात्री झुलस गए। अन्य यात्री बस से सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। घायलों का मेट्टूर के सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना के समय बस में 43 यात्री सवार थे। 
विज्ञापन


संगीत समारोह में कैलाश खेर पर फेंकी बोतल, दो हिरासत में
बंगलूरू। कर्नाटक में विजयनगर के हम्पी में एक संगीत समारोह के दौरान प्रसिद्ध गायक और पद्म श्री से सम्मानित कैलाश खेर पर बोतल फेंक दी गई। इसको लेकर विजयनगर पुलिस ने सोमवार को दो लोगों को हिरासत में लिया है। सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया। पुलिस के मुताबिक, कुछ लोग खेर से इस वजह से नाराज थे क्योंकि वह कन्नड़ गीत नहीं गा रहे थे। इसके चलते उन्होंने बोतल फेंक दी। 
विज्ञापन


22 पुलिस वालों की हत्या में वांछित महिला नक्सली गिरफ्तार
एनआईए ने 22 पुलिस वालों की हत्या में वांछित सीपीआई (माओवादी) की महिला नक्सली मदकम उंगी उर्फ कमला को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। कमला के साथियों ने 2021 में बीजापुर के तेकालगुडियम गांव में पुलिस पार्टी पर हमला किया था, जिसमें 30 अन्य घायल भी हुए थे। एनआईए के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि रायपुर की टीम ने कमला को बीजापुर के मुथामाडगू के एक घर से रविवार को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीजीआई के लिए राजीव सिंह के नाम की सिफारिश
संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय औषधकोश आयोग सचिव सह वैज्ञानिक निदेशक राजीव सिंह रघुवंशी को अगला भारतीय औषध महानियंत्रक (डीसीजीआई) बनाए जाने की सिफारिश की है। मौजूदा डीसीजीआई डाॅ. वीजी सोमानी का विस्तारित सेवाकाल फरवरी मध्य में समाप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति राजीव सिंह के नाम पर अंतिम फैसला लेगी। 


नेपाली समुदाय को विदेशी बताने पर पुनर्विचार याचिका दायर करेंगे : तमांग
सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि दो हफ्ते पहले एक आदेश में ‘सिक्किमी नेपाली समुदाय को विदेशी के रूप में उल्लेख करने को लेकर सुधार के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, मैं आश्वस्त करता हूं कि सिक्किम के नेपाली समुदाय को अनजाने में विदेशी के रूप में उल्लेख किए जाने के संबंध में किसी के साथ कोई अन्याय नहीं किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed