फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Talks on MVA CM face can happen later, dislodging corrupt Mahayuti government is first task says sanjay Raut

Maharashtra: 'सीएम पद के उम्मीदवार पर चर्चा बाद में होगी', विधानसभा चुनाव को लेकर संजय राउत ने बताई रणनीति

Thu, 05 Sep 2024 01:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 05 Sep 2024 01:42 PM IST
सार

पिछले महीने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सहयोगी पार्टियों कांग्रेस और राकांपा-एसपी से सीएम पद के लिए चेहरा तय करने के लिए कहा था। बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने बताया कि मुख्यमंत्री पद के लिए महाविकास अघाड़ी पार्टियों के बीच कोई टकराव नहीं है।

विज्ञापन
Talks on MVA CM face can happen later, dislodging corrupt Mahayuti government is first task says sanjay Raut
संजय राउत - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सीएम पद के उम्मीदवार के लिए बाद में चर्चा होगी। उन्होंने यह प्रतिक्रिया राकांपा-एसपी प्रमुख शरद पवार के बयान जारी करने के बाद दी। दरअसल, सरद पवार ने कहा था कि एमवीए को सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा करने की कोई जरूरत नहीं है। चुनाव परिणाम के बाद नंबर के आधार पर इसका फैसला होगा। 
विज्ञापन


संजय राउत ने कहा, "शरद पवार 100 फीसदी सही हैं। यह तीन पार्टी की सरकार है, लेकिन महाराष्ट्र में एमवीए सत्ता में आएगी। हमारा पहला काम वर्तमान सरकार को सत्ता से बाहर करना है। बाद में हम सीएम पद के उम्मीदवार पर बात करेंगे।" हालांकि, उनके बयान से यह स्पष्ट होता है कि उनकी पार्टी ने इस बात पर अपना रुख नरम कर लिया है कि राज्य में अगली सरकार का नेतृत्व कौन करेगा। 
विज्ञापन


उद्धव-आदित्य ठाकरे भी सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर दे चुके हैं प्रतिक्रिया
पिछले महीने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सहयोगी पार्टियों कांग्रेस और राकांपा-एसपी से सीएम पद के लिए चेहरा तय करने के लिए कहा था। बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने बताया कि मुख्यमंत्री पद के लिए महाविकास अघाड़ी पार्टियों के बीच कोई टकराव नहीं है। उन्होंने कहा था कि एमवीए का लक्ष्य वर्तमान सरकार को सत्ता से बाहर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य ठाकरे ने आगे कहा था कि सीटों को लेकर रस्साकशी होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने बताया कि जब महाविकास अघाड़ी की बैठक होगी, तब सीट बंटवारा होगा। बैठक में हर चीज को लेकर चर्चा होगी। योग्यता के आधार पर निर्णय लिए जाएंगे। बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed