{"_id":"611a8a9b8ebc3e42fc6498b8","slug":"taliban-taking-control-in-afghanistan-can-seriously-impact-india-poll-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: अफगानिस्तान पर तालिबान के काबिज होने से भारत पर पड़ सकता है गंभीर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: अफगानिस्तान पर तालिबान के काबिज होने से भारत पर पड़ सकता है गंभीर असर
Mon, 16 Aug 2021 09:26 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 16 Aug 2021 09:26 PM IST
सार
75 फीसदी से अधिक लोगों का मानना है कि अफगानिस्तान की सत्ता तालिबान के हाथ में आने का भारत पर गंभीर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में 20 साल तक सत्ता से बेदखल रहने के बाद आखिरकार एक बार फिर कट्टर इस्लामी समूह तालिबान ने नियंत्रण हासिल कर लिया है। पड़ोसी देश में हो रहे इस घटनाक्रम के पूरी दुनिया पर असर पड़ने के आसार जताए जा रहे हैं। इसे लेकर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल में सवाल पूछा था कि क्या अफगानिस्तान पर तालिबान के काबिज होने से भारत पर गंभीर असर पड़ सकता है? जानिए इस सवाल पर क्या है जनता की राय।
विज्ञापन
पोल का परिणाम बताता है कि 75.33 फीसदी लोगों का मानना है कि अफगानिस्तान में तख्तापलट के इस पूरे घटनाक्रम का भारत पर गंभीर असर पड़ सकता है। वहीं, केवल 24.47 फीसदी लोगों ने इससे असहमति जताई है। बता दें कि बीते कई महीनों से अफगानिस्तान, तालिबानी लड़ाकों की हिंसा का सामना कर रहा था। इस दौरान तालिबानी लड़ाकों ने देश में कितने ही नेताओं, पत्रकारों, कार्यकर्ताओं और कई आम नागरिकों की हत्या कर दी।
विज्ञापन