फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Take pledge to make maximum use of mother tongue HM Shah on International Mother Language Day

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस: अमित शाह बोले- अपनी भाषा का करें ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल, समृद्ध होगा देश

Tue, 21 Feb 2023 04:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 21 Feb 2023 04:26 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जब कोई बच्चा अपनी मातृभाषा में पढ़ता है, बोलता है और सोचता है तो इससे उसके सोचने, तर्क करने, विश्लेषण करने और शोध करने क्षमता बढ़ जाती है। 

विज्ञापन
Take pledge to make maximum use of mother tongue HM Shah on International Mother Language Day
अमित शाह - फोटो : Twitter@bjp4india

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मातृभाषा से जुड़ने और इसे और ज्यादा समृद्ध बनाने का संकल्प लेने का अवसर है। शाह ने यह भी कहा कि जब कोई व्यक्ति अपनी मातृभाषा को समृद्ध बनाएगा, तो सभी भाषाएं समृद्ध होंगी और देश भी समृद्ध होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, यह हमारी मातृभाषा से जुड़ने और इसे और अधि समृद्ध बनाने का संकल्प लेने का दिन है..हमें अपनी मातृभाषा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने का संकल्प लेना चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जब कोई बच्चा अपनी मातृभाषा में पढ़ता है, बोलता है और सोचता है तो इससे उसके सोचने, तर्क करने, विश्लेषण करने और शोध करने क्षमता बढ़ जाती है। 
विज्ञापन

 
उन्होंने यह भी कहा कि इसे ध्यान मे रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने नई शिक्षा नीति के जरिए मातृभाषा में शिक्षा पर जोर दिया है। यही भारत के स्वर्णिम कल का आधार बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed