{"_id":"5a8d0a9e4f1c1bf07b8b86fe","slug":"tajmahal-is-not-shiv-temple-its-a-tomb-says-archaeological-survey-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल शिव मंदिर नहीं बल्कि मकबरा ही है: ASI ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ताजमहल शिव मंदिर नहीं बल्कि मकबरा ही है: ASI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की लोकल कोर्ट में चल रहे तेजोमहालय बनाम ताजमहल मामले में भारत सरकार और केंद्रीय पुरातत्व विभाग की ओर से जवाब दाखिल कराया गया है। जवाब में कहा गया है कि ताजमहल शिव मंदिर नहीं है बल्कि शाहजहां द्वारा मुमताज महल की याद में बनवाया गया मकबरा ही है।
विज्ञापन
जवाब में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला भी दिया गया। कहा गया कि ताजमहल के संबंध में कोई सुनवाई स्थानीय कोर्ट में नहीं की जा सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ निवासी हरिशंकर जैन ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसमें दावा किया गया था कि ताजमहल एक शिव मंदिर है, जिसका नाम तेजोमहालय है। इस याचिका में केंद्र सरकार और केंद्रीय पुरातत्व विभाग को पक्षकार बनाया गया है।
विज्ञापन
मामले में हरिशंकर जैन के वकील राजेश कुलश्रेष्ठ ने दाखिल जवाब पर आपत्ति जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार और पुरातत्व विभाग द्वारा जारी जवाब को अपूर्ण बताया है। पीठासीन न्यायधीश अभिषेक सिन्हा ने अगली सुनवाई के लिए 11 सितंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन