फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Taiwan dragged India to WTO over customs duty on ICT products

आईसीटी उत्पादों पर सीमा शुल्क को लेकर ताइवान ने भारत को डब्ल्यूटीओ में घसीटा

Mon, 09 Sep 2019 09:04 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 09 Sep 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
Taiwan dragged India to WTO over customs duty on ICT products
विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ)
ताइवान ने कुछ सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) उत्पादों पर आयात शुल्क लगाने को लेकर भारत को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की विवाद निपटान व्यवस्था में घसीटा है। इन उत्पादों में मोबाइल फोन भी शामिल हैं। ताइवान ने इस मामले में भारत पर वैश्विक व्यापार नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


ताइवान का आरोप है कि भारत ने 11 श्रेणियों के आईसीटी उत्पादों पर शुल्क लगाया है। यह शुल्क इन उत्पादों पर भारत में लगने वाली शुल्क दरों से ऊपर है।

डब्ल्यूटीओ ने बयान में कहा कि ताइवान ने भारत के साथ विवाद निपटान विचार विमर्श का आग्रह किया है। यह आग्रह डब्ल्यूटीओ सदस्यों के बीच सोमवार को वितरित किया गया।
विज्ञापन


भारत ने पिछले साल अक्टूबर में कुछ निश्चित संचार उत्पादों पर आयात शुल्क की दर को बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक कर दिया था। इनमें बेस स्टेशन भी शामिल हैं। भारत ने यह कदम आयात पर अंकुश के जरिये बढ़ते चालू खाते के घाटे (कैड) को कम करने के लिए उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed