फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   T Raja Singh: BJP will make person who went to jail 14 times during emergency as its president

T Raja Singh: आपातकाल में 14 बार जेल जाने वाले को बीजेपी बनाएगी अध्यक्ष, दक्षिण में पार्टी की कमान इनके हवाले

Mon, 30 Jun 2025 07:00 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 30 Jun 2025 07:00 PM IST
सार

तेलंगाना में भाजपा के बड़े हिंदुत्ववादी चेहरे टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है, राज्य भाजपा के अध्यक्ष पद में पिछड़ने के बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। भाजपा एन रामचंदर राव को तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है।

विज्ञापन
T Raja Singh: BJP will make person who went to jail 14 times during emergency as its president
टी राजा सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तेलंगाना में भाजपा के बड़े हिंदुत्ववादी चेहरे टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि राज्य भाजपा के अध्यक्ष पद में पिछड़ने के बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। चर्चा है कि भाजपा तेलंगाना के एक बड़े वकील और अपने पुराने नेता एन रामचंदर राव को तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। वे केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी का स्थान लेंगे। 

विज्ञापन


एन रामचंदर राव भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। वे उस्मानिया विश्वविद्यालय में भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी के सक्रिय सदस्य रहे थे। उन्होंने छात्रसंघ के चुनाव में कई बार जीत हासिल की है और इमरजेंसी के दौरान उन्हें 14 बार जेल भी जाना पड़ा था। कहा जा रहा है कि पार्टी के प्रति अपनी वैचारिक निष्ठा के कारण आज उन्हें बड़े ईनाम से नवाजा जा सकता है। 
विज्ञापन


एन रामचंदर राव की छवि राज्य की राजनीति में बहुत साफ-सुथरी मानी जाती है। वे तेलंगाना में भाजपा के लिए लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। उन्होंने 2015 से 2021 में तेलंगाना के विधानपरिषद के सदस्य रहे हैं। वे पार्टी के लीगल सेल के लिए भी काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौड़ में शामिल थे बड़े चेहरे
राज्य भाजपा अध्यक्ष के तौर पर पिछले कई दिनों से कई बड़े चेहरों का नाम शामिल बताया जा रहा था। इसमें पार्टी के राज्यसभा अध्यक्ष के. लक्ष्मण भी शामिल थे जिनके नेतृत्व में पार्टी इस समय चुनाव अभियान चला रही है। इसके अलावा एटला राजेंदर भी तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल थे। पिछले चुनाव के दौरान ही पार्टी में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए चर्चित हुए एटला राजेंदर भी इस दौड़ में शामिल थे। लेकिन कहा जा रहा है कि पार्टी इन सबको पीछे छोड़ते हुए रामचंदर राव पर अपना दांव लगा सकती है। 

'रामचंदर राव की छवि साफ छवि से पार्टी को होगा लाभ'
तेलंगाना से भाजपा नेता गालिब अहमद ने अमर उजाला से कहा कि अभी पार्टी ने किसी का नाम तय नहीं किया है, लेकिन यदि रामचंदर राव पार्टी के अध्यक्ष बनते हैं तो इससे पार्टी को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत की राजनीति गैर ब्राह्मण केंद्रित मानी जाती है, लेकिन इसके बाद भी दक्षिण में कई ब्राह्मण चेहरे बड़े नेता के तौर पर स्थापित हुए हैं। पार्टी ने आदिवासी और पिछड़ों पर केंद्रित राजनीति वाले राज्य तेलंगाना में ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेलने का प्लान बनाया है तो इसे रामचंदर की स्वच्छ छवि को ही जिम्मेदार कहा जा सकता है।           


उन्होंने कहा कि भाजपा ने रविवार को राज्य के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था जिसमें सोमवार शाम चार बजे तक नामांकन दाखिल कराया जा सकता था और शाम पांच बजे तक नाम वापस लिया जा सकता था। चर्चा है कि भाजपा एन रामचंदर राव पर अपना दांव खेल सकती है। इसी से नाराज टी राजा सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

ये भी पढ़ें: Telangana: भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर थी नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed