{"_id":"6347f43f32be454c0c038e3c","slug":"syria-damascus-army-bus-attack-iraq-rocket-attack-wounds-10-ahead-of-parliament-vote-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Attack: दमिश्क में सेना की बस पर हमला, 18 सैनिकों की मौत; इराक में रॉकेट हमले में 10 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Attack: दमिश्क में सेना की बस पर हमला, 18 सैनिकों की मौत; इराक में रॉकेट हमले में 10 घायल
Thu, 13 Oct 2022 07:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क/बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क/बगदाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 13 Oct 2022 07:55 PM IST
विज्ञापन
Iraq
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरिया में दमिश्क के पास सेना की एक बस पर बम हमले में कम से कम 18 सैनिकों की मौत हो गई है। हमले में 27 अन्य घायल हो गए हैं। दूसरी ओर इराक रॉकेट हमले में संसद के मतदान से पहले 10 लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
इससे पहले बीते मार्च में आतंकवादियों ने मध्य सीरिया के पलमीरा में सेना की बस पर हमला किया था, जिसमें 13 सैनिकों की मौत हो गई थी। इस दौरान 18 अन्य घायल हुए थे। सीरिया के प्रशासन ने अतीत में ऐसे हमलों के लिए इस्लामिक स्टेट को जिम्मेदार बताया था, जो दक्षिण और मध्य सीरिया में सक्रिय है।
विज्ञापन
ईराक में चल रहा संसद सत्र
मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद का सत्र चल रहा है। संसद में कुल 329 सदस्य हैं। इनमें से करीब 269 सदस्य सत्र में शामिल हुए। ऐसे वक्त गुरुवार को बगदाद के ग्रीन जोन में आठ रॉकेट दागे गए। सैन्य बयान का हवाला देते हुए बताया गया कि यह हमला उस समय हुआ जब सांसद इराकी राजधानी के ग्रीन जोन के पास संसद सत्र के लिए एकत्र हुए थे। आसपास सरकारी भवन और विदेशी मिशनों का घर हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति पद के चुनाव के पहले दौर के मतदान में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत किसी को नहीं मिला। इसके बाद अब दूसरा दौर चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार के हमले में सुरक्षा बलों के सदस्यों सहित कम से कम 10 लोग घायल हो गए। हमले की इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने ट्विटर पर निंदा करते हुए कहा कि हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा डालने के किसी भी प्रयास को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं।