{"_id":"5b36826e4f1c1bf16e8ba7f4","slug":"swiss-bank-accounts-holders-name-will-be-disclose-shortly-piyush-goyal","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विस बैंक खाताधारकों के नाम 6 महीने में होंगे उजागर, राहुल बोले- 15 लाख के वादे का क्या हुआ?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्विस बैंक खाताधारकों के नाम 6 महीने में होंगे उजागर, राहुल बोले- 15 लाख के वादे का क्या हुआ?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Jun 2018 04:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि स्विस बैंकों के भारतीय खाताधारकों के नाम छह महीने के अंदर सामने आने लगेंगे। स्विट्जरलैंड के साथ हुई संधि के तहत यह जानकारी अगले साल जनवरी से मिलने लगेगी। इसके बाद जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, लेकिन इससे पहले यह कहना मुश्किल है कि स्विस बैंकों में जमा सारी रकम काला धन है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्विट्जरलैंड सरकार स्विस बैंकों में 1 जनवरी, 2018 से 31 दिसंबर, 2018 तक भारतीयों द्वारा जमा रकम की जानकारी अगले साल जनवरी से देना शुरू करेगी। सभी आंकड़े सामने आने के बाद ही यह तय किया जा सकेगा कि इसमें कितना काला धन है और कितनी रकम वैध तरीके से देश से बाहर भेजी गई है।
विज्ञापन
गोयल ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के कार्यकाल में लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (एलआरएस) लागू की गई थी, जिसके तहत एक व्यक्ति को हर साल 2.50 लाख डॉलर बाहर भेजने की अनुमति दी गई थी। स्विस बैंकों में जमा रकम में जो बढ़ोतरी हुई है, उसका 40 फीसदी तो एलआरएस के कारण है।
विज्ञापन
बता दें कि बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 2017 में स्विस बैंकों में भारतीयों द्वारा जमा रकम 50 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 7000 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इससे पहले के तीन साल में इसमें गिरावट दर्ज की गई थी। (ब्यूरो)