फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swedish astronaut praised Chandrayaan 3 says excited for India next mission

Chandrayaan 3: स्वीडिश अंतरिक्ष यात्री ने की चंद्रयान-3 की सराहना, कहा- भारत के अगले मिशन के लिए उत्साहित हूं

Sat, 09 Dec 2023 05:09 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 09 Dec 2023 05:09 AM IST
सार

स्वीडिश अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टर फुगलेसांग ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि विक्रम लैंडर और रोवर जिस तरह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड हुआ, वह बेहद अद्भुत था। पूरी दुनिया इस बेहतरीन उपलब्धि के लिए भारत और इसरो की सराहना कर रही है। मैं भारत के अगले मिशन का इंतजार कर रहा हूं।

विज्ञापन
Swedish astronaut praised Chandrayaan 3 says excited for India next mission
ISRO - फोटो : Social Media

विस्तार

इसरो के चांद मिशन चंद्रयान-तीन की सफलता को स्वीडन के अंतरिक्ष यात्री ने सराहा है। स्वीडिश अंतरिक्ष यात्री ने कहा कि चंद्रयान-तीन की सफलता को अद्भुत और उत्कृष्ट बताया है। उनका कहना है कि वह ऐसे ही एक अगले भारतीय मिशन का इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने गगनयान मिशन पर भी बात की। उनका कहना है कि भारत और स्वीडन अंतरिक्ष क्षेत्र में एक साथ काम भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


दुनिया चंद्रयान-तीन की सफलता की सराहना कर रही है 
स्वीडिश अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टर फुगलेसांग ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि विक्रम लैंडर और रोवर जिस तरह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड हुआ, वह बेहद अद्भुत था। पूरी दुनिया इस बेहतरीन उपलब्धि के लिए भारत और इसरो की सराहना कर रही है। मैं भारत के अगले मिशन का इंतजार कर रहा हूं। एक अंतरिक्ष यात्री होने के नाते मैं अब भारतीय रॉकेट और भारतीय कैप्सूल के साथ भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की गगनयान में उड़ान देखना चाहता हूं। मैं गगनयान मिशन के लिए उत्साहित हूं।
विज्ञापन


भारत-स्वीडन एक साथ काम कर सकते हैं
फुगलेसांग ने आगे कहा कि स्वीडन और भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में एक साथ काम कर सकते हैं और इसकी काफी संभावनाएं भी हैं। स्वीडिश अंतरिक्ष निगम भी अंतरिक्ष के सतत उपयोग के लिए सेवाओं का विकास कर रहा है। यह दोनों देशों के लिए हितधारक साबित होगा। अंतरिक्ष स्थिरता और जलवायु चुनौतियों से निपटने में अंतरिक्ष अन्वेषण महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि भारत और स्वीडन के पास एक साथ काम करने की काफी संभावनाएं हैं। स्वीडन बड़ा देश तो नहीं है लेकिन कुछ चीजों में हमारे पास बहुत अधिक क्षमता है। भारत के साथ काम करके हम भारत को वह सब दे सकते हैं, जिसकी उसे जरूरत है। हम एक-दूसरे के अनुभवों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। हमें साथ काम करने के तरीकों को ढूंढना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed