{"_id":"5fc3eee66825be1e684fd6c1","slug":"sweden-considers-indias-role-as-pharmacy-of-the-world-due-to-corona-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in World: स्वीडन ने ‘दुनिया की फार्मेसी’ के रूप में भारत की भूमिका को माना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus in World: स्वीडन ने ‘दुनिया की फार्मेसी’ के रूप में भारत की भूमिका को माना
Mon, 30 Nov 2020 12:26 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
स्वीडन के राजदूत क्लास मोलिन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीडन ने ‘दुनिया की फार्मेसी’ के रूप में भारत की भूमिका को स्वीकार करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए वह स्वास्थ्य और जीवन विज्ञान के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन
स्वीडन के राजदूत क्लास मोलिन ने कहा कि स्वीडन और भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मजबूती से साथ खड़े हैं और साथ ही उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका का उल्लेख भी किया।
विज्ञापन
मोलिन ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच लंबे समय से लंबित मुक्त व्यापार समझौते पर कहा कि दोनों पक्षों की उम्मीदों और संभावनाओं को पूरा करने के लिए कुछ काम किया जाना बाकी है, हालांकि यह समझौता दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा भारत और स्वीडन के बीच व्यापक द्विपक्षीय संबंध बेहतरीन रहे हैं और दोनों पक्ष नवाचार, व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य और रक्षा सहित आठ प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक सहयोग देख रहे हैं। राजदूत ने कहा, भारत 'दुनिया की फार्मेसी' है और हमारी कुछ कंपनियां पहले ही यहां स्थापित हैं, कुछ उद्यम यहां हैं, हम अब नए गठजोड़ की तलाश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, एस्ट्राजेनेका एक प्रसिद्ध उदाहरण है, जो इस समय कोविड वैक्सीन के परीक्षण के तीसरे चरण में है, जो भारत में अन्य क्षेत्रों में भी शोध और विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि महामारी के चलते स्वास्थ्य और जीवन विज्ञान में दोनों देशों का सहयोग बढ़ा है।