फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swatantra Dev Singh became UP BJP President and Chandrakant Patil became Maharashtra BJP President

स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश और चंद्रकांत पाटिल महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष नियुक्त

Tue, 16 Jul 2019 04:58 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 16 Jul 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
Swatantra Dev Singh became UP BJP President and Chandrakant Patil became Maharashtra BJP President
स्वतंत्र देव सिंह और चंद्रकांत पाटिल (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक

भारतीय जनता पार्टी ने आज अहम फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में नए पार्टी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है तो चंद्रकांत पाटिल को महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में महेंद्रनाथ पांडेय के केंद्र सरकार में जाने की वजह से पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए नए चेहरे की तलाश कर रही थी। स्वतंत्र देव सिंह योगी सरकार में परिवहन मंत्री और मध्य प्रदेश के प्रभारी भी हैं।  
विज्ञापन



वहीं, महाराष्ट्र में अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे रावसाहेब पाटिल ने केंद्र सरकार में मंत्रालय मिलने के चलते इस्तीफा दे दिया था। अब यह जिम्मेदारी चंद्रकांत पाटिल को दी गई है। बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 



इस साल हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय और महाराष्ट्र के पार्टी अध्यक्ष रावसाहेब पाटिल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। भाजपा की 'एक व्यक्ति एक पद' नीति के तहत दोनों प्रदेश अध्यक्ष के पद पर  बने नहीं रह सकते थे।

पार्टी में स्वतंत्र देव सिंह को बेहद साधारण व्यक्तित्व का धनी माना जाता है। इसके पहले वे यूपी भाजपा में प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष और युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे हैं। वे लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने मध्यप्रदेश में भाजपा की चुनावी कमान संभाली थी और 29 में से 28 सीटें जिताकर शानदार प्रदर्शन किया था। यह जीत इस मायने में भी अर्थपूर्ण है कि कुछ ही महीने पहले मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। मौजूदा नियुक्ति को उनके उसी शानदार परिश्रम का फल बताया जा रहा है। 
 
चंद्रकांत दादा पाटिल भी महाराष्ट्र भाजपा के कद्दावर नेता हैं। वे भी बेहद साधारण परिवार से आते हैं। प्रदेश संगठन में अनेक पदों पर रहने के अलावा वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहे हैं। शुरुआती दौर के बाद वे एबीवीपी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed