{"_id":"5f909c2fdab7e165cd22b21c","slug":"swapna-suresh-name-came-in-dollar-smuggling-case-after-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना तस्करी के बाद अब डॉलर तस्करी केस में स्वप्ना, सरित की होगी गिरफ्तारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोना तस्करी के बाद अब डॉलर तस्करी केस में स्वप्ना, सरित की होगी गिरफ्तारी
Thu, 22 Oct 2020 03:26 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 22 Oct 2020 03:26 AM IST
विज्ञापन
Swapna Suresh (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोच्चि की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट (आर्थिक अपराध) ने स्वप्ना सुरेश और सरित पीएस को सोना तस्करी से जुड़े डॉलर तस्करी मामले में कस्टम विभाग को गिरफ्तार करने की इजाजत दे दी है। पहले से न्यायिक हिरासत में चल रहे दोनों आरोपियों के खिलाफ डॉलर तस्करी में भी मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
कस्टम विभाग के मुताबिक, स्वप्ना ने केरल से विदेश में गैर कानूनी तरीके से 1,90,000 डॉलर की तस्करी की। इसके लिए उसने केरल स्थित संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के वाणिज्य दूतावास के अपने पहचान पत्र का इस्तेमाल किया। सोना तस्करी मामले की जांच के दौरान डॉलर तस्करी का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
5 जुलाई को तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट पर पकड़े गए 30 किलो सोना मामले की कस्टम विभाग, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
इसी मामले में केरल के मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव रहे शिवशंकर भी जांच के दायरे में हैं और उनसे कई दौर की पूछताछ हो चुकी है। स्वप्ना सुरेश से तार जुड़ने के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिवशंकर को निलंबित कर दिया गया था।