फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swami Chakrapani ready to build public toilet on Dawood Ibrahim's property

दाऊद की कार जलाने वाला शख्स बोला- उसकी संपत्ति पर बनवाएंगे शौचालय

Sat, 11 Nov 2017 06:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई 
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई  Updated Sat, 11 Nov 2017 06:49 AM IST
विज्ञापन
Swami Chakrapani ready to build public toilet on Dawood Ibrahim's property
दाऊद इब्राहिम - फोटो : social media

हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने घोषणा की है कि मुंबई में कुख्यात डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति को खरीदकर उस जगह पर सार्वजनिक शौचालय बनवाएंगे। इससे पहले उन्होंने नीलामी में दाऊद की कार खरीदी थी और गाजियाबाद में उस कार में आग लगवा दी थी।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुंबई में दाऊद की संपत्ति की बोली लगाने की अंतिम तारीख थी। इसी सिलसिले में स्वामी चक्रपाणि मुंबई आए थे। मुंबई में स्वामी चक्रपाणि के सहयोगी अखिलेश तिवारी ने बताया कि स्वामी ने दक्षिण मुंबई में नागपाड़ा के पाकमोडिया स्थित दाऊद के रौनक अफरोज होटल की बोली लगाई है। 
विज्ञापन


पढ़ें- अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की नीलाम होगी संपत्ति    
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संपत्ति की नीलामी की कीमत एक करोड़ 18 लाख रुपये है। स्वामी चक्रपाणि ने इसी संपत्ति को खरीदकर उस स्थान पर नि:शुल्क शौचालय बनवाने की घोषणा की है। सीबीआई ने मुंबई में हुए 1993 के सिलसिलेवार बम धमाके में आरोपी दाऊद इब्राहिम की 10 संपत्तियां जब्त की थी। उसमें से तीन की फिर से नीलामी की जानी है। आगामी 14 नवंबर को नीलामी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इससे पहले स्वामी चक्रपाणि ने नीलामी में दाऊद की कार खरीदी थी जिसकी कीमत 32 हजार रुपये थी। उसे गाजियाबाद में ले जाकर जला दिया था। इसके बाद स्वामी चक्रपाणि चर्चित हुए लेकिन, दाऊद के गुर्गों के निशाने पर भी आ गए। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दाऊद के दो गुर्गों जुनैद और रॉबिन्सन सहित चार लोगों को चक्रपाणि की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed