फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swachh Survekshan Grameen 2022 awards Telangana wins first prize

SBM-G: तेलंगाना को मिला 2022 का 'स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण पुरस्कार', दूसरे नंबर पर हरियाणा, तीसरे पर तमिलनाडु

Sun, 02 Oct 2022 04:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 02 Oct 2022 04:29 PM IST
सार

छोटे राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान और निकोबार ने पहला स्थान स्थान हासिल किया है, उसके बाद दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, सिक्किम ने दूसरा स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन
Swachh Survekshan Grameen 2022 awards Telangana wins first prize
Swachh bharat mission

विस्तार

साल 2022 के स्वच्छता सर्वेक्षण की ग्रामीण कैटगरी में तेलंगाना पहले स्थान पर है। वहीं दूसरे स्थान पर हरियाणा और तीसरे पर तमिलनाडु है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा तीनों राज्यों के प्रतिनिधियों को यह पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। 

विज्ञापन


स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2022 पुरस्कार उन राज्यों व जिलों को प्रदान किया जाता है जो स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण (एसबीएम-जी) के मानकों पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसमें यह भी देखा जाता है कि स्वच्छता की स्थिति में सुधार के लिए ग्रामीण समुदाय की भागीदारी कैसी रही। 
विज्ञापन

 
छोटे राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान और निकोबार ने पहला स्थान स्थान हासिल किया है, उसके बाद दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, सिक्किम ने दूसरा स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की बात कही। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन जब शुरु किया गया था तब केवल 3.23 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से पानी आता था, जो तीन साल में बढ़कर 10.27 करोड़ हो गया है। इससे हाल के वर्षों में जल जनित बीमारियों में उल्लेखनीय कमी आई है। 


राष्ट्रपति ने आगे कहा, लेकिन हमारा लक्ष्य बहुत बड़ा है। हमें जल प्रबंधन और स्वच्छता के क्षेत्र में दुनिया के सामने एक मिसाल कायम करनी है। रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर यह पुरस्कार वितरित किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed