फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swachh Bharat mission in Parliament, Om Birla Rajnath singh Anurag Thakur broom in premises

संसद में चला सफाई अभियान, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राजनाथ ने लगाई झाड़ू

Sat, 13 Jul 2019 03:03 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 13 Jul 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Swachh Bharat mission in Parliament, Om Birla Rajnath singh Anurag Thakur broom in premises
भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में सफाई अभियान चलाया - फोटो : ANI

विज्ञापन

भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में स्वच्छ भारत अभियान चलाया। इस सफाई अभियान में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, हेमा मालिनी, राजीव प्रताप रूडी, और अनुराग ठाकुर ने परिसर में झाड़ू लगाई। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने सभी जन प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे इस अभियान को देश के गांव-गांव तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर आयाजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई मंत्री और हेमा मालिनी, हंसराज हंस, सुशील कुमार सिंह सहित सांसद शामिल हुए। संसद परिसर में रविवार को भी स्वच्छता अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद परिसर में साफ-सफाई के बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता का संकल्प दिलवाया। इस दौरान अपने सम्बोधन में ओम बिरला ने कहा कि स्वच्छता देवत्व तुल्य होती है और इससे समाज स्वस्थ होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज में स्वस्थ आत्मा का वास होता है और जब यह भावना हर व्यक्ति में पैदा होगी, उस दिन यह अभियान सही मायने में सार्थक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान को संसद से सभी सदस्यों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचाना है। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर देश की 130 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी सांसद इस नई शुरुआत को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सदन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आह्वान किया था कि देश के सभी शहरों को स्वच्छ करना है।

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि यह अत्यंत सराहनीय है कि संसद परिसर में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर 'स्वच्छ भारत अभियान' को पूरा करने के लिए सदन के अध्यक्ष ने पहल की। मैं अगले सप्ताह मथुरा वापस जाऊंगी और वहां इस अभियान को आगे बढ़ाऊंगी।

राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि देशभर में जागरुकता का इससे बड़ा केंद्र बिंदु और क्या हो सकता है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस काम के लिए अध्यक्ष महोदय ने सभी सांसदों से स्वच्छता अभियान में जुड़ने का अनुरोध किया था। देश गंदगी मुक्त, बीमारी मुक्त हो और स्वच्छ और सुंदर भारत बने इस अनूठे प्रयास की हम प्रशंसा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed