फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suvendu says Mamata called up Shah after TMC lost national party status, requested him to repeal EC decision

TMC: 'राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा गंवाने के बाद ममता ने अमित शाह से मांगी थी मदद', सुवेंदु का चौंकाने वाला दावा

Tue, 18 Apr 2023 10:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 18 Apr 2023 10:38 PM IST
सार

हुगली जिले के सिंगूर में एक रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकार ने दावा करते हुए कहा कि हमने देखा कि कैसे कल ममता बनर्जी ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की थी। लेकिन, चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा रद्द करने के बाद उन्होंने बार-बार उन्हें (शाह) फोन करके निर्णय को रद्द करने का अनुरोध किया। हालांकि, इसका कोई नतीजा नहीं निकला।

विज्ञापन
Suvendu says Mamata called up Shah after TMC lost national party status, requested him to repeal EC decision
पीएम मोदी, अमित शाह और ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग के टीएमसी को झटके के बाद भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने मंगलवार को दावा करते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा रद्द किये जाने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया था। उस दौरान वार्ता के दौरान उन्होंने आयोग के फैसले को रद्द करने का अनुरोध किया था। सुवेंदु अधिकारी के इस दावे के बाद से पश्चिम बंगाल की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है। टीएमसी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। टीएमसी ने उन्हें आदतन झूठा करार दिया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने पिछले हफ्ते टीएमसी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया।
विज्ञापन


जनसभा में अधिकारी ने किया दावा
हुगली जिले के सिंगूर में एक रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकार ने दावा करते हुए कहा कि हमने देखा कि कैसे कल ममता बनर्जी ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की थी। लेकिन, चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा रद्द करने के बाद उन्होंने बार-बार उन्हें (शाह) फोन करके निर्णय को रद्द करने का अनुरोध किया। हालांकि, इसका कोई नतीजा नहीं निकला। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने यह भी दोहराया कि तृणमूल कांग्रेस भविष्य में राज्य की पार्टी भी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने दिया अधिकारी को जवाब 
भाजपा नेता अधिकारी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। सुवेंदु अधिकारी आदतन झूठे हैं। हमने देखा है कि कैसे उन्होंने पहले भी कई राजनीतिक घटनाक्रमों के बारे में बेशर्मी से झूठ बोला है। उनकी टिप्पणी निराधार है और इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा होना या न होना काल्पनिक है। 


इससे पहले, राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को शाह पर अपनी सरकार को समय से पहले गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। उन्होंने इसका विरोध करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की भी मांग की थी। ममता बनर्जी की यह टिप्पणी गृहमंत्री शाह के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि बंगाल में टीएमसी सरकार 2025 से आगे नहीं चलेगी। 

गौरतलब है कि 2021 में भारी बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार चुनी गई ममता बनर्जी सरकार 2026 में अपना तीसरा कार्यकाल पूरा करने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed