फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suvendu Adhikari Says, The SSC examination has not been conducted with regularity since the TMC administration became incumbent

बंगाल में समय पर नहीं हो रही एसएससी की परीक्षा, युवा हो रहे हैं बेरोजगारः सुवेंदु अधिकारी

Thu, 21 Jan 2021 05:04 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 21 Jan 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
Suvendu Adhikari Says, The SSC examination has not been conducted with regularity since the TMC administration became incumbent
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI

बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले सुवेंदु अधिकारी ने एक रैली में गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगाल में एसएससी की परीक्षा समय पर नहीं हो रही है जिससे राज्य के युवा बेरोजगार हो रहे हैं। 

विज्ञापन


पश्चिमी मिदनापुर की रैली में उन्होंने सीएम के भतीजे पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक लुटेरा भतीजा बंगाल को लूट रहा है। जब मैंने ऐेसा कहा तो टीएमसी के नेता बोले आप नाम क्यों नहीं लेते लेकिन अब मैं नाम भी ले रहा हूं जिसे केस दर्ज करना है करे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि दिलीप घोष ने मुझे खड़गपुर बुलाया है। पिछली बार मैं यहां तृणमूल के नेताओं को जीतने में मदद की थी लेकिन इस बार मैं इन्हें हराऊंगा। सुवेंदु ने इस बीच प्रशांत किशोर पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रशांत टीएमसी को ज्ञान दे रहें हैं।

प्रशांत टीवी पर कहते  हैं कि हम 100 फीसदी सीट जीतेंगे लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि हमलोग 70 फीसदी सीट पर ही चुनाव लड़ेंगे और 30 फीसदी तो हम जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भाजपा इस 70 फीसदी सीट पर भी जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed