फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   suvendu adhikari says overconfidence of many party leaders to loss in bengal assembly polls

बंगाल: भाजपा नेताओं पर बरसे सुवेंदु अधिकारी, बोले- कुछ नेताओं के अति आत्मविश्वास से पार्टी हारी चुनाव

Mon, 19 Jul 2021 12:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 19 Jul 2021 12:31 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी भले ही हार की समीक्षा कर रही है, लेकिन नेता एक दूसरे पर बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि कुछ नेताओं की वजह से पार्टी की हार हुई है। 

विज्ञापन
suvendu adhikari says overconfidence of many party leaders to loss in bengal assembly polls
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI

विस्तार

बंगाल भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। खासकर सुवेंदु अधिकारी के आने के बाद पार्टी के भीतर कलह बढ़ गई है। नेता प्रतिपक्ष बनने और पार्टी में कद बढ़ने से कई नेताओं में नारजगी बढ़ी है। नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराकर सुवेंदु अधिकारी भले ही अलग धाक बनाई हो, लेकिन बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन नहीं करने को लेकर पार्टी के नेता एक दूसरे पर छींटाकशी कस रहे हैं। हालांकि, इस हार का ठीकरा अब सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी के नेताओं के सिर फोड़ा है।

विज्ञापन


राज्य में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि बंगाल चुनाव में भाजपा कुछ नेताओं के 'अतिविश्वास' के चलते हारी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कई नेताओं को यह लगने लगा था कि भाजपा 170 से ज्यादा सीटों पर जीतने वाली है, जबकि जमीनी हकीकत पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिसका नतीजा पार्टी चुनाव हार गई। पूर्वी मेदिनापुर जिले के चांदीपुर इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान सुवेंदु ने यह बात कही । उन्होंने कहा कि अति विश्वास की वजह से ही राज्य में उभरती सियासी जमीनी हकीकत को समझने में चूक हो गई। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल तृणमूल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'हमने पहले दो चरणों के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन हमारे कई नेता आत्मसंतुष्टि और अतिविश्वास से घिर गए। उन्होंने यह मानना शुरू कर दिया था कि भाजपा 170-180 सीटें जीतने वाली है, लेकिन उन्होंने जमीनी कार्य नहीं किया। इसकी कीमत चुकानी पड़ी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed