फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SUV falls into deep gorge near ambenali ghat in raigad rescue ops underway Maharashtra Raigad many killed poli

Maharashtra: महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी एसयूवी; आठ लोगों की मौत

Mon, 25 May 2026 08:32 AM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 25 May 2026 08:32 AM IST
सार

महाराष्ट्र में एक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक एसयूवी अंबेनाली घाट क्षेत्र में खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है। पुलिस ने सुबह सात बजे तक एक शव बरामद कर लिया था।

विज्ञापन
SUV falls into deep gorge near ambenali ghat in raigad rescue ops underway Maharashtra Raigad many killed poli
खाई में गिरी एसयूवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के रायगढ़ में एसयूवी के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार को पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग पर स्थित अंबेनाली घाट क्षेत्र में हुई। पीड़ित सतारा के रहने वाले थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे दापोली से सतारा जा रहे थे, तभी वाहन खाई में गिर गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र को जोड़ने वाले पोलादपुर महाबलेश्वर घाट पर यह भीषण दुर्घटना हुई। अंबेनाली घाट में एक कार गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई, जब सतारा जिले के अजगांव के आठ युवक दापोली में पर्यटन का आनंद लेने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि अंबेनाली घाट के दाभिल गांव की सीमा में ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Unmute Bharat: 'विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाना है तो सोने का मोह छोड़ें', वर्तमान संकट पर गौरव वल्लभ की दो टूक
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत और बचाव अभियान जारी
जानकारी के अनुसार, पोलादपुर पुलिस प्रशासन और स्थानीय दल के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 1000 फुट गहरी खाई में गिरे लोगों को बचाने का काम शुरू किया गया। सोमवार सुबह सात बजे तक एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया था। घटनास्थल पर बचाव दल समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।


कैसे हुआ हादसा?
अंबेनाली घाट क्षेत्र में एक तीखे मोड़ पर कार सीधे गहरी खाई में गिर गई। देर रात हुए हादसे और खाई के बेहद दुर्गम इलाके के कारण प्रशासन को दुर्घटना की सूचना मिलने में थोड़ी देरी हुई। बचाव दल के मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने रस्सियों की मदद से वाहन तक पहुंचने और फंसे हुए यात्रियों की तलाश करने की कोशिश रात भर जारी रखी। हालांकि, अंधेरा, गहरी खाई और मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियां बचाव कार्य में भारी बाधा डाल रही हैं।

ये भी पढ़ें: Marco Rubio Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का जयपुर दौरा आज, आमेर किले में होगा पारंपरिक स्वागत

अंबेनाली घाट में पहले भी कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ साल पहले, दापोली स्थित डॉ. बालासाहेब सावंत कोंकण कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई थी, जिसमें लगभग 30 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक बार फिर हुए इस हादसे ने पहले हुई दुर्घटना की भयावह यादों को ताजा कर दिया है।
SUV, gorge, ambenali ghat, raigad, rescue operation, Maharashtra, killed, Police
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed