फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   suspected to be isi agent 2 detained, were using satellite phones for conversation at pakistan

नागपुर में स्लीपर सेल नेटवर्क बनाने आए आईएसआई के दो एजेंट दबोचे

Sat, 10 Nov 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
suspected to be isi agent 2 detained, were using satellite phones for conversation at pakistan
isi

महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में मिलिट्री इंटेलिजेंस, मुंबई पुलिस की स्पेशल सेल और नागपुर एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे भालदारपुरा की एक इमारत से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार कर लिए। इनमें एक एजेंट महाराष्ट्र के नांदेड़ का, जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश का है। हालांकि, नागपुर के पुलिस आयुक्त बीके उपाध्याय ने ऐसे किसी भी अभियान की जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन


दोनों एजेंटों से सेटेलाइट फोन समेत काफी संदिग्ध सामान जब्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार, दोनों नागपुर में स्लीपर सेल नेटवर्क तैयार करने आए थे। नागपुर से इनकी गिरफ्तारी इसलिए भी अहम है, क्योंकि पिछले महीने यहीं पर ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट के इंजीनियर निशांत अग्रवाल को आईएसआई को गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मिलिट्री इंटेलिजेंस ने चार-पांच दिन पहले नागपुर से सेटेलाइट फोन के जरिये पाकिस्तान में बातचीत को इंटरसेप्ट किया। इसके बाद लोकेशन की पहचान कर अभियान की तैयारी की गई। मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम मेजर पंकज येरगुड़े के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को और मुंबई एटीएस शुक्रवार सुबह नागपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस के चंद अधिकारियों को ही ऑपरेशन की सूचना दी गई। मिलिट्री इंटेलिजेंस नागपुर के गणेश पेठ थाने में गिरफ्तारी की औपचारिकता पूरी कर दोनों को साथ ले गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों संदिग्ध कुछ दिन से नागपुर में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पाकिस्तानियों की तलाश जारी

तीन अन्य पाकिस्तानी मूल के आईएसआई एजेंटों के भी शहर में होने की जानकारी मिली है, जिनकी तलाश में शनिवार को भी नागपुर के आशीर्वाद टाकीज के पीछे और घाट रोड पर कुछ धार्मिक स्थलों में तलाशी अभियान चलाया गया।

एक साथ चार शहरों में कार्रवाई
सूत्रों की मानें तो मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारियों को मिली खुफिया सूचना के बाद नागपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश के नोएडा और रायबरेली में एकसाथ छापा मारा गया। अन्य जगहों की कार्रवाई अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed