{"_id":"6964f8f7a403cb6c5a06ea53","slug":"suspected-nipah-cases-at-aiims-kalyani-west-bengal-centre-deployed-national-joint-outbreak-response-team-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: एम्स-कल्याणी में संदिग्ध निपाह वायरस के दो मामले सामने आए, केंद्र ने तैनात किया प्रतिक्रिया दल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: एम्स-कल्याणी में संदिग्ध निपाह वायरस के दो मामले सामने आए, केंद्र ने तैनात किया प्रतिक्रिया दल
Mon, 12 Jan 2026 07:07 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कल्याणी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कल्याणी
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 12 Jan 2026 07:07 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिस पर तुरंत केंद्र ने प्रतिक्रिया टीम को रवाना किया है। सरकार ने राज्य को हर तरह की मदद का भरोसा दिया और राष्ट्रीय स्तर पर निगरानी बढ़ाई है। पूरा मामला क्या है, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
निपाह वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : आईस्टॉक (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की एम्स कल्याणी स्थित प्रयोगशाला में दो संदिग्ध निपाह मामलों की पुष्टि हुई। इसके तुरंत बाद केंद्र सरकार ने एक संयुक्त टीम को रवाना कर दिया।
निपाह वायरस एक जूनोटिक बीमारी है, जिसकी मृत्यु दर अधिक मानी जाती है और इसके तेजी से फैलने की आशंका रहती है। इसी को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तत्काल समीक्षा बैठक की। केंद्र ने राज्य को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।
ये भी पढ़ें: विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद: 'स्वामी विवेकानंद हर युवा के लिए प्रेरणा..', समापन सत्र में बोले पीएम मोदी
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय संयुक्त महामारी प्रतिक्रिया टीम को पश्चिम बंगाल भेजा है। इस टीम में एनआईवी पुणे, एनआईई चेन्नई और दिल्ली राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के शीर्ष अधिकारी शामिल हैं। इनके अलावा टीम में एम्स कल्याणी के डॉक्टर और पर्यावरण मंत्रालय के विशेषज्ञ शामिल हैं। टीम राज्य सरकार के साथ मिलकर निगरानी, सैंपल जांच, संक्रमण रोकथाम और केस मैनेजमेंट में सहयोग कर रही है।
दूसरी ओर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने निपाह वायरस को लेकर पहले से जारी दिशानिर्देशों को फिर जारी करते हुए पश्चिम बंगाल और आसपास के राज्यों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही दिल्ली स्थित पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रिया का समन्वय किया जा सके। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर राज्य को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
ये भी पढ़ें: कौन है अरिहा शाह?: जिसका मुद्दा PM मोदी ने जर्मन चांसलर के सामने उठाया; पूरे मामले पर क्या बोला विदेश मंत्रालय
निपाह वायरस क्या है?
निपाह वायरस एक गंभीर और खतरनाक वायरस है, जो इंसानों में बुखार, सिरदर्द, उल्टी, सांस लेने में तकलीफ और मस्तिष्क की सूजन जैसी गंभीर बीमारियां पैदा कर सकता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति या जानवर से फैल सकता है, इसलिए जल्दी रोकथाम और नियंत्रण बहुत जरूरी है।

suspected Nipah cases at AIIMS Kalyani west bengal Centre deployed National Joint Outbreak Response Team
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन