फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suspected lover, friend arrested in Hyderabad for engineering student's murder

आदिवासी छात्र की हत्या का केस: आरोपी की गर्लफ्रेंड-दोस्त गिरफ्तार, छात्र को मार शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए थे

Tue, 07 Mar 2023 02:06 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 07 Mar 2023 02:06 PM IST
सार

घटना 18 फरवरी 2023 की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हैदराबाद के बाहरी इलाके पेड्डा अंबरपेट इलाके में 22 साल के नवीन की हत्या कर दी गई थी। नवीन महात्मा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करता था। अब्दुल्लापुरमेट पुलिस की पूछताछ में हत्या की वजह लव अफेयर निकलकर सामने आई।

विज्ञापन
Suspected lover, friend arrested in Hyderabad for engineering student's murder
हैदराबाद में आदिवासी छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हैदराबाद में आदिवासी छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी की गर्लफ्रेंड और उसके दोस्त को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इन दोनों पर आदिवासी छात्र के हत्यारे की मदद का आरोप लगा है। 
विज्ञापन


क्या है मामला? 
घटना 18 फरवरी 2023 की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हैदराबाद के बाहरी इलाके पेड्डा अंबरपेट इलाके में 22 साल के नवीन की हत्या कर दी गई थी। नवीन महात्मा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करता था। अब्दुल्लापुरमेट पुलिस की पूछताछ में हत्या की वजह लव अफेयर निकलकर सामने आई। 
विज्ञापन


पुलिस को पता चला कि पीड़ित नवीन और आरोपी कृष्णा दिलसुखनगर में कॉलेज के दिनों में साथ पढ़ा करते थे। उस वक्त नवीन एक लड़की से प्यार करता था। लेकिन दो साल बाद झगड़े के बाद दोनों अलग हो गए थे। वहीं इसके बाद लड़की कृष्णा के करीब आ गई। जिसके चलते दोनों के रिश्ते बेहद करीब हो गए। आरोपी के मुताबिक ब्रेकअप के बाद नवीन कथित तौर पर लड़की को बार-बार फोन और मैसेज कर परेशान करने लगा। पुलिस ने कहा कि लड़की ने तीन महीने पहले कृष्णा को अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद कृष्णा ने नवीन को खत्म करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी कृष्णा ने 17 फरवरी को नवीन को गेट-टू गेदर पर बुलाया। दिलसुखनगर में कृष्णा के घर मुलाकात के बाद वे कुछ घंटे शहर में घूमते रहे। जिसके बाद शाम को नवीन ने नालगोंडा के नारकेटपल्ली में अपने कॉलेज के छात्रावास में लौटने की बात कही। वहीं नवीन को कैंपस में छोड़ने की बात कहते हुए आरोपी कृष्णा उसे पेड्डा अंबरपेट के सुनसान इलाके में ले गया। पुलिस ने कहा कि रास्ते में उसने शराब पी और चाकू भी खरीदा।

इसके बाद कृष्णा ने शराब के नशे में नवीन के साथ बहस की। जिसके बाद 18 फरवरी की तड़के रस्सी से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद कृष्णा ने उसका सिर काट दिया और फिर पेट काटकर उसका दिल चीर दिया। आरोपी के बयान के मुताबिक उसने पीड़ित के गुप्तांगों, उंगलियों को अलग कर दिया। इसके बाद अपने दोस्त से शव को ठिकाने लगाने के लिए मदद मांगी। बाद में अपनी बाइक से दोनों ने मिलकर शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। 


प्रेमिका को घटनास्थल पर भी ले गया
18 फरवरी को मुख्य आरोपी ने अपनी प्रेमिका को हत्या की जानकारी दी। दो दिन बाद वह उसे घटनास्थल के पास ले गया और दूर से ही जगह दिखा दी। 24 फरवरी को उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। पुलिस ने कहा कि उसने और दूसरे आरोपी ने घटनास्थल पर मृतक के शरीर के कुछ हिस्सों को जला दिया। इसके अलावा, तीनों आरोपियों ने सबूतों की जांच के लिए अपने-अपने सेल फोन से मैसेज डिलीट कर दी। पुलिस ने कहा कि 24 फरवरी को मुख्य आरोपी ने अब्दुल्लापुरमेट पुलिस स्टेशन में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed