{"_id":"5f2594ee06731b43344c83ab","slug":"suspected-corona-patient-dies-in-gujarat-doctor-attacked-case-registered-against-10-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में संदिग्ध कोरोना मरीज की मौत, चिकित्सक पर हमला, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में संदिग्ध कोरोना मरीज की मौत, चिकित्सक पर हमला, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Sat, 01 Aug 2020 09:44 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेरावल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेरावल
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 01 Aug 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में कोरोना महामारी से एक संदिग्ध की मौत के बाद चिकित्सक पर हमले का एक मामला सामने आया है। यहां गिर सोमनाथ जिले के वेरावल में कोविड-19 की एक संदिग्ध मरीज की मौत होने के बाद चिकित्सक पर कथित तौर पर हमला करने के मामले में 10 लोगों पर मामला भी दर्ज किया गया है, इसमें छह की गिरफ्तारी भी हो गई है।
विज्ञापन
वेरावल नगर थाना के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात एक सरकारी कोविड अस्पताल में हुई थी। वहां कुछ ही देर पहले 20 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी, जिसे एक निजी अस्पताल से गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया, ‘10 लोगों ने चिकित्सक पर हमला किया और कोविड अस्पताल के द्वार तथा केबिन जैसी संपत्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया।’
विज्ञापन
जिलाधिकारी के आदेश पर अस्पताल में एक सप्ताह के लिए तैनात डॉ आकाश शाह ने अपनी शिकायत में कहा कि कोविड-19 की एक संदिग्ध मरीज को एक निजी अस्पताल से रेफर करा कर शुक्रवार दोपहर गंभीर हालत में लाया गया था। उसे फौरन ही आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया, जहां कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद, कुछ लोगों ने उनसे बहस करना शुरू कर दिया और फिर उन पर हमला किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि चिकित्सक पर हमला करने वालों के खिलाफ महामारी रोग (संशोधन) अध्यादेश,2020 के अलावा आईपीसी की संबद्ध धाराओं, आपदा प्रबंधन अधनियम आदि के तहत मामला दर्ज किया गया है।